
पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की 101वीं जयंती आज, पीएम मोदी ने किया नमन

New Delhi : आज 25 दिसंबर को पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की 101वीं जयंती है। पीएम मोदी ने एक वीडियो संदेश जारी कर पूर्व प्रधानमंत्री के व्यक्तित्व को समाज के लिए मार्गदर्शक बताया। उन्होंने वाजपेयी के आचरण, विचार और अटल संकल्प को राजनीति का आदर्श मानक करार दिया। संस्कृत के श्लोक का उद्धरण देते हुए पीएम मोदी ने कहा कि वाजपेयी की जयंती उनके व्यक्तित्व से प्रेरणा लेने का खास मौका है। पीएम मोदी ने वाजपेयी के व्यक्तित्व और आचरण को भी रेखांकित किया। बकौल प्रधानमंत्री मोदी, वाजपेयी ने राष्ट्रहित को हमेशा सबसे ऊपर रखा।
पीएम मोदी ने एक्स पर कहा

आदरणीय अटल जी की जन्म-जयंती हम सबके लिए उनके जीवन से प्रेरणा लेने का एक विशेष अवसर है। उनका आचरण, शालीनता, वैचारिक दृढ़ता और राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखने का संकल्प भारतीय राजनीति के लिए एक आदर्श मानक है। उन्होंने अपने जीवन से यह सिद्ध किया कि श्रेष्ठता पद से नहीं, आचरण से स्थापित होती है और वही समाज को दिशा देती है। इस अवसर पर मैं इस सुभाषित को साझा कर रहा हूं, जो उनके जीवन के एक पहलू को परिभाषित करता है:
यद्यदाचरति श्रेष्ठस्तत्तदेवेतरो जनः। स यत्प्रमाणं कुरुते लोकस्तदनुवर्तते॥




