पूर्व मंत्री केएन त्रिपाठी ने ईद-के पावन अवसर पर मस्जिदों में जाकर मुस्लिम भाइयों को दी मुबारकबाद
Palamu : झारखंड सरकार के पूर्व मंत्री और डाल्टनगंज चैनपुर विधानसभा के पूर्व विधायक के केएन त्रिपाठी ने ईद-के पावन अवसर पर डाल्टनगंज विधानसभा के विभिन्न मस्जिदों में जाकर मुबारकबाद दिया। उन्होंने इस मौके पर मुस्लिम भाइयों से गले मिले और उन्हें ईद की दिल्ली मुबारकवाद दी।

श्री त्रिपाठी ने मुस्लिम बहनों और भाइयों को हार्दिक बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह त्योहार आत्मसंयम, सेवा, परोपकार एवं वंचित वर्गों के प्रति दया का भाव रखने की सीख देता है। आइए इस अवसर पर हम समाज और राष्ट्र को मजबूत बनाने का संकल्प लें।
बता दें कि देश भर में आज ईद-उल-फितर बड़े उत्साह के साथ मनाया जा रहा है. पूरे एक महीने चले रमजान के रोजा रखने के बाद आज मस्जिदों में ईद की नमाज अदा की जा रही है. देश के अलग-अलग शहरों में अलग-अलग टाइम पर नमाज अदा की जा रही है. ईद की नमाज को लेकर देश भर में सुरक्षा व्यवस्था भी पुख्ता की गई है. कई संवेदनशील इलाकों में सुरक्षाबलों को तैनात किया गया है.



