पूर्व मंत्री मिथिलेश ठाकुर ने ईद-के पावन अवसर पर मस्जिदों में जाकर दी मुबारकबाद
Palamu : ईद-उल-अजहा के मुबारक मौके पर गढ़वा शहर के मझिआंव मोड़ स्थित ईदगाह पर अज़ीज़ लोगों से झारखंड सरकार के पूर्व मंत्री मिथिलेश ठाकुर ने मुस्लिम भाइयों से गले मिले और खुशियां बाटी।
मौके पर उन्होंने कहा कि दुआ है कि यह ईद का त्यौहार हर घर में खुशहाली, तरक्की और बरकत लेकर आए और सभी के ख्वाब पूरे हों।

श्री ठाकुर ने मुस्लिम बहनों और भाइयों को हार्दिक बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह त्योहार आत्मसंयम, सेवा, परोपकार एवं वंचित वर्गों के प्रति दया का भाव रखने की सीख देता है। आइए इस अवसर पर हम समाज, राज्य और देश को मजबूत बनाने का संकल्प लें।
बता दें कि देश भर में आज ईद-उल-फितर बड़े उत्साह के साथ मनाया जा रहा है. पूरे एक महीने चले रमजान के रोजा रखने के बाद आज मस्जिदों में ईद की नमाज अदा की जा रही है. देश के अलग-अलग शहरों में अलग-अलग टाइम पर नमाज अदा की जा रही है. ईद की नमाज को लेकर देश भर में सुरक्षा व्यवस्था भी पुख्ता की गई है. कई संवेदनशील इलाकों में सुरक्षाबलों को तैनात किया गया है.



