पेट्रोल-डीजल की कोई किल्लत नहीं, एलपीजी संकट पर लोकसभा में बोले पेट्रोलियम मंत्री हरदीप पुरी

New Delhi : विपक्षी दलों के सांसदों ने एलपीजी सिलेंडर के कथित संकट पर संसद में प्रोटेस्ट किया। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार पेट्रोल और एलपीजी के स्टॉक को लेकर झूठ बोल रही है। जनता को गुमराह कर रही है। हकीकत ये है कि देश में पेट्रोल डीजल और रसोई गैस की किल्लत है। इसलिए सरकार को सामने आकर सारी स्थिति साफ करनी चाहिए। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने सरकार से एलपीजी की कमी से निपटने के लिए तैयार रहने को कहा और चर्चा करने के लिए नोटिस दिया। राहुल गांधी के नोटिस के बाद संसद गैस संकट पर चर्चा के लिए तैयार हो गई।

पेट्रोलियम मंत्री हरदीप पुरी ने आज संसद में इसपर जवाब दिया। बहस की शुरुआत राहुल गांधी ने की थी।देश में एलपीजी गैस की किल्लत की ख़बरों के बीच सरकार की ओर से बड़ा बयान सामने आया है। देश में गैस और कच्चे तेल की आपूर्ति पूरी तरह सुरक्षित है। एलएनजी के दो कार्गो भारत की ओर आ रहे हैं, जो जल्द ही देश पहुंच जाएंगे।

मंत्रालय का कहना है कि एलपीजी सिलेंडर की घबराहट में बुकिंग करने की जरूरत नहीं है। हालांकि अभी भी देश के कई शहरों में गैस सिलेंडर के लिए लंबी लाइन दिख रही है। लोगों में सिलेंडर लेने की हड़बड़ी मची है। लोग सिलेंडर लेने के लिए मारपीट कर रहे हैं।

हालात इतने बिगड़ रहे हैं कि लोग गैस सिलेंडरों की जमाखोरी करने में लग गए हैं जिसे देखते हुए अब सरकार एक्शन मोड में आ गई है। सरकार ने जमाखोरों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के आदेश दिए हैं।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!