पेड़ से टकराई बाइक 35 वर्षीय युवक घायल
PALAMU : गढ़वा डंडई व धुरकी प्रखंड के सीमावर्ती क्षेत्र के पनघटवा गांव निवासी अजय कुमार उम्र 35 वर्ष बीती रात सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गया। इस घटना के बारे में परिजनों ने बताया कि अजय कुमार बुधवार की रात करीब 7:00 बजे पनघटवा गांव से बाइक पर सवार होकर वह अपनी बहन के घर गढ़वा जा रहा था।इसी बीच रास्ते में उसकी बाइक अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई।जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। इसके बाद स्थानीय ग्रामीणों के द्वारा इस घटना की जानकारी घायल के परिजनों को दी गई।
घटना की जानकारी मिलते ही घायल के परिजन घटनास्थल पर पहुंचकर घायल अजय कुमार को इलाज के लिए गढ़वा अस्पताल लेकर गए।जहां इलाज के बाद भी चिकित्सको ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए मेदनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया।जहां कुछ देर इलाज चलने के बाद चिकित्सकों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे रांची रिम्स रेफर कर दिया है।




