प्रकृति महापर्व सरहुल 20 को, 21 को निकाली जाएगी शोभायात्रा, 22 को फूलखोसी

Ranchi : केंद्रीय सरना समिति के तत्वावधान में केंद्रीय सरना पूजा स्थल सरहुल शोभायात्रा उदगम स्थल सरना टोली हातमा रांची में सरहुल पूजा महोत्सव-2026 को लेकर बैठक हुई।

बैठक के बाद आयोजित प्रेस वार्ता में मुख्य पहान जगलाल पहान ने कहा कि प्रकृति महापर्व सरहुल 20 मार्च (शुक्रवार) को चैत शुक्ल पक्ष द्वितीय को उपवास केकड़ा, मछली पकड़ाई और रात्रि में जल रखाई पूजा के साथ होगी।

उन्होंने बताया कि 21 मार्च (शनिवार) को चैत शुक्ल पक्ष तृतीय को पूजा, वर्षा भविष्यवाणी और दोपहर में शोभायात्रा निकाली जाएगी, जबकि 22 मार्च (रविवार) को फूलखोसी (पूष्प अर्पन) होगी।

मुख्य पहान ने रांचीवासियों से प्रकृति महापर्व सरहुल को परांपरिक रीति रिवाज और विधि-विधान के साथ करने का आहवान किया है।

शोभायात्रा के दिन सरकार करे शराबबंदी की घोषण

वहीं केंद्रीय सरना समिति के अध्यक्ष बबलू मुंडा ने कहा कि जो लोग डीजे पर राजनीति कर अपना चेहरा चमकने का प्रयास कर रहे हैं वैसे लोगों से समाज को बचाने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि वे राज्य सरकार से सरहुल शोभायात्रा के दिन पूरे झारखंड में शराबबंदी की घोषणा की मांग की। साथ ही सरहुल महापर्व में तीन दिवसीय राजकीय अवकाश की घोषणा करने और नगर निगम प्रशासक से सभी पूजा स्थलों की साफ सफाई, बिजली व्यवस्था, चलंत शौचालय एवं हर चौक चौराहा पर पीने के पानी की व्यवस्था करने की मांग की।

साथ ही सरहुल शोभायात्रा के दिन रांची के सभी सुलभ शौचालय को निशुल्क करने को कहा।

बबलू मुंडा ले कहा कि सरहुल शोभायात्रा के दिन शहर में भारी वाहनों का प्रवेश पर प्रतिबंधित करने और सभी चौक चौराहा में शोभायात्रा को नियंत्रित करने के लिए मजिस्ट्रेट की नियुक्ति की मांग की। उन्होंनेे आम लोगों से सरहुल शोभायात्रा में सौहार्दपूर्ण और हर्षोल्लास एवं भाईचारगी के साथ पारंपरिक नृत्य संगीत एवं वेशभूषा में शामिल होने की अपील की।

मौके पर केंद्रीय सरना समिति अध्यक्ष बबलू मुंडा, मुख्य पहान जगलाल पहान, अशोक मुंडा, शोभा कच्छप, महादेव टोप्पो, शिवधन मुंडा, नकुल तिर्की, अनिता गाड़ी, राजेश पहान, प्रदीप मुंडा सहित अन्य उपस्थित थे।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!