प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हनुमान जन्मोत्सव पर देशवासियों को दी शुभकामनाएं

New Delhi : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गुरुवार को हनुमान जन्मोत्सव के अवसर पर देशवासियों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने भगवान हनुमान को भक्ति, शक्ति और अटूट समर्पण का प्रतीक बताया। प्रधानमंत्री मोदी ने एक्स पर अपने संदेश में कहा कि महाबली हनुमान की कृपा से सभी भक्तों में साहस और सकारात्मकता का संचार होता है।

उन्होंने हनुमान जी की स्तुति में एक संस्कृत श्लोक भी साझा किया, “मनोजवं मारुततुल्यवेगं जितेन्द्रियं बुद्धिमतां वरिष्ठम्। वातात्मजं वानरयूथमुख्यं श्रीरामदूतं शिरसा नमामि॥” इस सुभाषित का अर्थ है कि मैं उन हनुमान जी को सिर झुकाकर प्रणाम करता हूं जो मन की गति के समान तेज हैं, वायु के समान वेग वाले हैं, जिन्होंने अपनी इंद्रियों को जीत लिया है, जो बुद्धिमानों में श्रेष्ठ हैं, जो पवन देव के पुत्र हैं, वानरों की सेना के प्रमुख हैं और भगवान श्रीराम के दूत हैं।

प्रधानमंत्री ने एक अन्य संदेश में कहा कि यह पावन अवसर सभी के जीवन में नई ऊर्जा और स्फूर्ति लेकर आए। उन्होंने कामना की कि पवनपुत्र हनुमान जी सभी को बल, बुद्धि और विद्या का आशीर्वाद दें, जिससे देश का सामर्थ्य और अधिक बढ़े। प्रधानमंत्री ने अपने संदेश के अंत में “जय बजरंगबली” का उद्घोष किया।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!