प्राचार्य डॉ. श्वेता कुमारी ने डीपीएस सुदना में आयोजित एनुअल डे प्रोग्राम में दिया मनमोहक भाषण, मोहा सबका मन
Palamu : पलामू प्रमंडल के घर-घर में शिक्षा की रोशनी बिखरने वाला डेडीकेटेड प्रीमीयर स्कूल अपनी स्थापना के कम समय में ही बच्चों और अभिभावकों का दिल जीत लिया है। डेडीकेटेड प्रीमीयर स्कूल में क्वालिटी टीचरों द्वारा ऐसी शिक्षा दी जाती है कि पलामू जिला ही नहीं पूरे पलामू प्रमंडल में इस स्कूल का कोई जवाब नहीं है। आज की चकाचौंध दुनिया में जहां सिर्फ बड़े-बड़े भवन और उसका रंग रोगन कराकर अभिभावकों का अधिकांश विद्यालय मुद्रा मोचन कर रहे हैं, वहीं डेडीकेटेड प्रीमीयर स्कूल क्वालिटी एजुकेशन देकर अपनी एक अलग पहचान बनाई है।डेडीकेटेड प्रीमियर स्कूल में मंगलवार को वार्षिक परिणाम दिवस, ग्रेजुएशन डे व ओलंपियाड सेलिब्रेशन भव्य रूप से मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय परिसर में उत्साहपूर्ण माहौल देखने को मिला, जिसमें बड़ी संख्या में अभिभावक,शिक्षक-शिक्षिकाएं और छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि स्कूल के चेयरमैन ई विनय मेहता द्वारा रिबन काटकर किया गया।इसके बाद कई गणमान्य अतिथियों ने दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया।विद्यालय परिवार की तरफ से स्कूल की प्रभारी प्राचार्या डॉ श्वेता कुमारी ने मुख्य अतिथि स्कूल के चेयरमैन ई. विनय मेहता तथा गेस्ट ऑफ ऑनर एडवोकेट दिवाकर दुबे को पुष्पगुच्छ देकर स्वागत एवं सम्मान किया।

समारोह के दौरान नर्सरी और एलकेजी के नन्हे-मुन्ने बच्चों द्वारा आकर्षक वेलकम डांस प्रस्तुत किया गया, जिसने सभी का मन मोह लिया। इसके अलावा विद्यार्थियों द्वारा कई रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए गए, जिन्हें देखकर उपस्थित लोगों ने तालियों की गड़गड़ाहट से बच्चों का उत्साहवर्धन किया।
कार्यक्रम के दौरान ओलंपियाड प्रतियोगिता के परिणाम घोषित किए गए तथा उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र ,एवं गोल्ड मेडल देकर सम्मानित किया गया।
साथ ही ग्रेजुएशन डे के अवसर पर यूकेजी के विद्यार्थियों को मंच पर बुलाकर उन्हें ग्रेजुएशन सर्टिफिकेट प्रदान किए गए।
कार्यक्रम में डेडीकेटेड प्रीमीयर स्कूल की प्राचार्य डॉ. श्वेता कुमारी का भाषण सबका मन मोह लिया। आप भी श्वेता कुमारी का मनमोहक भाषण सुनकर आनंद ले सकते हैं….




