प्रेम प्रसंग में 4 की गई जान, दो प्रेमी युगल रांची के और दो पलामू के

Upendta Kumar @ papu United Palamu

Ranchi : झारखंड पुलिस ने सोमवार की सुबह दो लड़का और दो लड़की का शव बरामद किया। पहली घटना रांची का है और दूसरा घटना पलामू का।

पुलिस ने सोमवार को रांची के बुंडू थाना क्षेत्र के माझी टोला स्थित पगला बाबा मैदान के पेड़ में फंदे से लटकता युवक-युवती का शव बरामद किया। मृत युवती का नाम आरती कुमारी( 17) और युवक की पहचान अर्जुन पाहन (25) के रूप में हुई है। युवती बुंडू के निउरी गांव की रहने वाली थी। युवती की शादी तय हो चुकी थी। युवती को लड़का पक्ष देखने आने वाला था। अर्जुन युवती का जीजा है।

मिली जानकारी के अनुसार स्थानीय लोगों ने सुबह पेड़ पर युवक-युवती का शव लटकता देखा। इसके बाद मामले की जानकारी बुंडू थाने की पुलिस को दी। सूचना पाकर बुंडू थाने की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को पेड़ से उतारकर जांच पड़ताल कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के संबंध में बुंडू थाना प्रभारी ने बताया प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग में खुदकुशी का प्रतीत हो रहा है। पूरे मामले की जांच पड़ताल की जा रही है। मृत युवक-युवती जीजा -साली थे।

इधर पलामू के मेदिनीनगर सदर थाना क्षेत्र में एक नाबालिग बहन की हत्या करने के बाद एक भाई ने ट्रेन से कटकर जान दे दी।घटना बखारी रेलवे लाइन और पिपरडीह गांव की है। रेलवे लाइन से युवक का शव बरामद हुआ, जबकि गांव में युवक के घर के कमरे में बेड से लड़की का शव मिला। लड़की की धारदार हथियार से हत्या की गई थी। शव खून से लथपथ पाई गई।

युवक की पहचान पिपरडीह गांव निवासी बिट्टू कुमार सिंह,पिता स्वर्गीय शिव शंकर कुमार सिंह और लड़की की शिनाख्त खुशबू कुमारी (16) पिता दीपक सिंह के रूप में हुई है।

लड़की लातेहार के बरवाडीह थाना क्षेत्र के डोरामी की रहने वाली थी। हत्या करने वाला युवक लड़की का बुआ का लड़का था। मृतका ममेरी बहन थी। बिट्टू और उसके परिवार के लोगों ने काम करने के लिए एक सप्ताह पहले खुशबू को घर बुलाया था। घटना रविवार देर रात की बताई गई है। लड़की की मौत की जानकारी सोमवार सुबह हुई। युवक का शव भी घर से दो किलोमीटर दूर रेलवे लाइन से सुबह बरामद हुआ है।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!