फरार वारंटी को पुलिस ने किया गिरफ्तार भेजा न्यायिक हिरासत में

Palamu : शहर थाना प्रभारी ज्योति लाल रजवार और टिओपी 3 थाना प्रभारी अजय कुमार गुप्ता ने फरार चल रहे एक वारंटी शहर थाना क्षेत्र के बैरिया चौक निवासी स्वर्गीय गिरजा पासवान के पुत्र गुड्डू पासवान को घर से गिरफ्तार कर रविवार को उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।इस संबंध में जानकारी देते हुवे शहर थाना प्रभारी ज्योति लाल रजवार ने बताया कि पलामू एसपी के निर्देश पर चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत वारंटीयो को गिरफ्तार किया जा रहा है।उन्होंने बताया कि इसी अभियान के तहत शहर थाना कांड संख्या 46/2009 के एक वारंटी गुड्डू पासवान को गिरफ्तार किया गया है।जिसे रविवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।वारंटी को गिरफ्तार करने में टाइगर मोबाइल के जवान रिंकू शुक्ला,कौतुक पांडे,शरवन कुमार,परवेज खान भी शामिल थे।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!