
फिल्म फेयर ओटीटी अवॉर्ड्स 2025 : अनन्या बनीं बेस्ट एक्ट्रेस
Dijital Desk-United Palamu
Mumbai : 15 दिसंबर को फिल्मफेयर ओटीटी अवॉर्ड्स 2025 इवेंट आयोजित हुआ। मुंबई में हुए इस कार्यक्रम में विजेताओं को पुरस्कार बांटे गए हैं। इवेंट में एक्टिंग, डायरेक्शन, बेस्ट स्टोरी, बेस्ट साउंड डिजाइन से लेकर टेक्निकल सहित कई श्रेणियों में विजेताओं को अवॉर्ड दिए गए हैं। अनन्या पांडे अभिनीत फिल्म CTRL ने तीन अवॉर्ड्स पर कब्जा जमाया है। अनन्या पांडे को सीरीज ‘कॉल मी बे’ के लिए बेस्ट एक्टर, सीरीज (फीमेल) का फिल्मफेयर ओटीटी अवॉर्ड मिला है।फिल्म ‘CTRL’ के लिए अविनाश संपत को बेस्ट ओरिजिनल स्क्रीनप्ले, वेब ओरिजिनल फिल्म का अवॉर्ड मिला है। इसके अलावा इसी फिल्म के लिए बेस्ट एडिटिंग, वेब ओरिजिनल फिल्म के लिए जहान नोबल को और बेस्ट बैकग्राउंड म्यूजिक, वेब ओरिजिनल फिल्म के लिए स्नेहा खानवलकर को अवॉर्ड मिला है। बेस्ट डायरेक्टर शॉर्ट फिल्म के लिए रेणुका शहाणे को अवॉर्ड मिला। रेणुका के पति और नामी अभिनेता आशुतोष राणा ने खुशी जताई है। बेस्ट ओरिजिनल स्क्रीनप्ले, सीरीज का फिल्मफेयर अवॉर्ड सुदीप शर्मा, अभिषेक बनर्जी और राहुल कनौजिया, तमाल सेन को ‘पाताल लोक’ सीजन 2 के लिए प्रदान किया गया है। इसके अलावा इसी सीरीज के लिए सुदीप शर्मा को बेस्ट स्टोरी का भी फिल्मफेयर अवॉर्ड मिला है।





