बंशीधर नगर में शिक्षक से 40 हजार रुपये, सोने की अंगूठी और मोबाइल की लूट
Gadhwa : श्री बंशीधर नगर शहर के चेचरिया निवासी सेवानिवृत्त शिक्षक सुदर्शन प्रसाद से अज्ञात लुटेरों ने नगदी, सोने की अंगूठी और मोबाइल का सिम लूट कर फरार हो गए। इस संबंध में सेवानिवृत्त शिक्षक सुदर्शन प्रसाद ने बताया की उन्होंने स्थानीय थाना में लिखित आवेदन देकर लुटेरों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है।उन्होंने बताया की भारतीय स्टेट बैंक की स्थानीय शाखा से वह 40,000 रुपये निकालकर पासबुक अपडेट कराने के बाद घर लौट रहे थे। तभी एक अज्ञात व्यक्ति ने उन्हें बुलाने का बहाना बनाते हुए चार पहिया वाहन के पास ले गया। वाहन में चालक सहित चार लोग सवार थे।जंगीपुर पार करने के बाद उन्होंने पूछा कि कहां जा रहे हैं। इस पर वाहन चालक ने तेज गति से गाड़ी चलाते हुए उनका पॉकेट, हाथ की अंगुली और मोबाइल का सिम छीन लिया। लूटपाट के बाद मोबाइल वापिस कर दिया गया, लेकिन सुदर्शन प्रसाद को सुनसान जगह पर वाहन से उतार कर छोड़ दिया गया। उन्होंने बताया कि वाहन का नंबर पहचान में नहीं आया।पुलिस मामले की जांच कर रही है और लुटेरों को पकड़ने के लिए प्रयास जारी हैं।





