बहुमंजिला इमारत में लगी भीषण आग, तीन बच्चों समेत 7 लोगों की मौत

New Delhi : दिल्ली के दक्षिण-पश्चिमी जिले के पालम इलाके के साध नगर में एक बहुमंजिला इमारत में भीषण आग लगने की घटना सामने आई है। आग की इस घटना में से सात लोगों की मौत हो गई है, कई लोगों के घायल होने की खबरें आ रही हैं। आग पर काबू पाने के लिए दमकल विभाग की 30 गाड़ियां मौके पर मौजूद हैं और आग पर काबू पाने का काम जारी है। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, आग लगने की इस घटना की शुरुआत सुबह हुई, जब ग्राउंड फ्लोर पर स्थित कॉस्मेटिक की दुकान में आग लगी। आग तेजी से ऊपरी मंजिलों तक फैल गई। आग तेजी से फैली और इमारत के अंदर धुएं का गुबार छा गया। इस कारण अंदर रह रहे लोग बाहर नहीं निकल पाए और मदद के लिए पुकारने लगे। कुछ लोग इमारत से नीचे कूद गए। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की 30 गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं और राहत-बचाव कार्य शुरू कर दिया गया। इमारत में कपड़ों और कॉस्मेटिक्स के कई स्टोर हैं। इमारत की दूसरी और तीसरी मंजिल पर कई रिहायशी फ्लैट हैं।

दमकल विभाग के अनुसार, सुबह करीब 7 बजे पालम मेट्रो स्टेशन के पास गली नंबर-2 स्थित एक बिल्डिंग के घर में आग लगने की कॉल मिली थी। सूचना मिलते ही तुरंत 30 दमकल की गाड़ियां मौके पर रवाना की गईं। सात घायल (जिनमें 3 बच्चे शामिल हैं) को दमकलकर्मियों द्वारा बाहर निकाला गया और अस्पताल ले जाया गया। दो लोग आग लगने के शुरुआती चरण में इमारत से कूद गए थे और उन्हें भी अस्पताल ले जाया गया। तीन बच्चों समेत सात लोगों की मौत हो गई है। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है।

सीएम रेखा गुप्ता ने कहा कि पालम में बहुमंजिला आवासीय इमारत में लगी आग की दुर्भाग्यपूर्ण घटना के बारे में जानकर गहरा दुख हुआ। जिला प्रशासन, दिल्ली फायर सर्विस विभाग और दिल्ली पुलिस बचाव अभियान का नेतृत्व कर रहे हैं। घटना की जांच के लिए मजिस्ट्रियल जांच के आदेश दिए गए हैं। सभी की सुरक्षा के लिए प्रार्थना करती हूं।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!