
बाबा साहेब डॉ. भीम राव अंबेडकर का प्रखंड स्तरीय शोभा यात्रा निकालने के लिए हुई बैठक
Palamu : पलामू जिले के नौडीहा बाजार प्रखंड के अंतर्गत राजकीय उत्क्रमित मध्य चोरडंडा के प्रांगण में आगामी 14 अप्रैल को बाबा साहब डॉ भीम राव अंबेडकर जी के प्रखंड स्तरीय शोभा यात्रा निकालने के लिए बैठक भोला राम के अध्यक्षता में आयोजित की गई।
बैठक के सफल संचालन बसपा जिला उपाध्यक्ष अजय कुमार ने किया। बैठक में सर्व सहमति से निर्णय लिया गया कि पूर्व की भांति इस वर्ष भी संविधान निर्माता बाबा साहब डॉ भीम राव अंबेडकर जी के भव्य तरीके से प्रखंड स्तरीय शोभा यात्रा निकालने के लिए प्रस्ताव आई। लेकिन कुछ कारणवश पूर्ण रूप से निर्णय नहीं हो पाया।
अगली बैठक नौडीहा बाजार प्रखंड के नावाटांड़ पंचायत के अंतर्गत उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय धोबनी के प्रशाला में 31 मार्च 2026 दिन मंगलवार को रखा गया। प्रखंड के सभी मुखिया, जनप्रतिनिधि, समाज सेवी, प्रबुद्ध नागरिकों, रविदास विकास समिति के पदाधिकारी के अलावा सदस्यगण के अलावा समाज सेवी लोगों ने आग्रह किया गया कि समय पर उपस्थित होकर बैठक को सफल बनाए।
बैठक में उपस्थित लोगों से अपने साथ कम से कम दस लोगों को।लाने के अपील किया है। इस बैठक में रविदास विकास समिति के अध्यक्ष रामगोविन्द राम शिक्षक,संरक्षक जुदागिर राम सेवानिवृत शिक्षक, जगदीप कुमार राम अवकाश प्राप्त शिक्षक, बसपा जिला प्रभारी अनुज कुमार , विशुनपुर पंचायत के मुखिया जितेंद्र कुमार भारती,मुखिया प्रत्याशी पंकज कुमार राम, पत्रकार संघ के उपाध्यक्ष विश्वप्रेम कुमार रंजन (मनोज जी), रविकांत कुमार रवि,शनि कुमार, कृष्णा कुमार रवि,आनंद रवि,शंकर राम,रविंद्र कुमार ,प्रमोद कुमार के अलावा आशीष कुमार वार्ड सदस्य,सत्यम कुमार,हर्ष सहित अन्य लोगों मौजूद थे।




