बारियातु में धूमधाम के साथ मनाया गया प्रकृति पर्व सरहुल

बारियातु:प्रखंड मुख्यालय स्थित राजी सरना पड़हा भवन नचना परिसर में पुर्व प्रमुख महावीर उरांव की अध्यक्षता में हर वर्ष की भांति धुमधाम, व हर्षोल्लास के साथ शांतिपूर्ण वातावरण में पुरे सद्भावना के साथ प्रकृति का महापर्व सरहुल महोत्सव मनाया गया सरना स्थल पर तय समयानुसार पुजा प्रारम्भ हुई. धर्म अगुआ तेतर उरांव के नेतृत्व में प्रधान उरांव, महेंद्र उरांव, सहदुल उरांव शीबा पाहन, बाल देश उरांव ने डंडा कटना कार्यक्रम को संपन्न किया तत्पशचात मुख्य पाहन शीबा पाहन ने धर्म अगुआ तेतर उरांव के मार्गदर्शन में उपस्थित प्रखंड क्षेत्र के पाहनो के साथ मिलकर पुजा संपन्न कराकर प्रकृति की देवी माँ सरना से क्षेत्र व क्षेत्रवासीयों के शुख, समृधि, शांति और खुशहाली की कामना की,। इसके बाद मंचाशीन अतिथियों को बेच लगाकर व अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया। मंच का संचालन जगदीश उरांव व रामप्रीत लोहरा ने सयुंक्त रुप से किया सरहुल महोत्सव के इस गरिमापूर्ण अवसर पर मुख्य अतिथि विधायक प्रकाश राम,विशिष्ट अतिथि अंचलाधिकारी कोकिला कुमारी बारियातु थाना प्रभारी रंजन कुमार पासवान , प्रखंड प्रमुख उर्मिला देवी, बबन कुमार सिंह व क्षेत्र के मुखिया, पंचायत समिति सदस्य एवं समाज सेवियों ने अपनी गौरवपूर्ण उपस्थित देकर मंच को सुशोभित किया।सभा मे उपस्थित मुख्य अतिथि स्थानीय विधायक प्रकाश राम व विशिष्ट अंचलाधिकारी कोकिला कुमारी ने सरहुल महोत्सव मंच पर संबोधित करते हुए। सभी क्षेत्र वासियों को सरहुल पर्व की शुभकामनाओ के साथ कहा कि सरहुल पर्व प्रकृति पर्व है प्रकृति के बीना धरती पर जीवन की कल्पना नहीं किया ज सकता यह त्योहार हम सब को पर्यावरण संरक्षण की प्रेरणा देती है .इस कार्यक्रम में भव्य शोभा यात्रा पुजन स्थल से निकाला गयी जो प्रखंड कार्यालय के परिसर के पास जाकर समापन किया गया। विभिन्न गांवों के खोड़ा ने मनमोहक प्रस्तुति से सभी दर्शको क मंत्रमुग्ध कर दिया. इस आयोजन को सफल बनाने मे पुजा समिति अध्यक्ष महाबीर उरांव, सचिव राजीव भगत कोषाध्यक्ष धनेश्वर उरांव संरक्षक प्रमोद उरांव सचु उरांव, अर्जुन उरांव, जितु उराँव, जगदिश उरांव रबीन्द्र उरांव, एनीमेश उरांव, नरेन्द्र उरांव, सुरेश उरांव भरत उरांव सहित समाज के सभी प्रबुद्घ सदस्यों का योगदान रहा.इस उत्सव मे प्रशासन का किसी भी अनहोनी को लेकर प्रशासन सजग रहा।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।
Back to top button
error: Content is protected !!