
बारियातु मे तेली साहू समाज का भव्य होली मिलन समारोह आयोजित
Latehar: बारियातु प्रखंड मुख्यालय स्थित गुलगुलिया मुहल्ले के समीप खुले मैदान में तैली साहु समाज होली मिलन सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत में महापुरुष भामा साह के प्रतिमा पर श्रधासुमन अर्पित कर व हवाइ एम्बुलेंस हादसे में दिवंगतों को श्रधांजली अर्पित करके व मौन रखकर किया गया। तत्पशचात मंचासीन अतिथियों मुख्य अतिथि पलामू प्रमंडल अध्यक्ष रामदास साहु विशिष्ट अतिथि शालिनि साहु ,सहित विभिन्न जिला से आए जिला अध्यक्ष, वरिष्ठ समाजिक अगुआ, समाज सेवियों ने संयुक्त रूप से द्वीप प्रजल्लित करके कार्यक्रम का शुभारंभ किया, आयोजन समिति द्वारा सभी अतिथियों का माल्यार्पण कर अंगवस्त्र व मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया। लातेहार जिलाध्यक्ष रंजित कुमार गुप्ता के स्वागत भाषन के पश्चात मुख्य अतिथि पलामू प्रमंडल अध्यक्ष रामदास साहु ने समाजिक एकता वनाते हूए ,एक सशक्त समाज निर्माण की बात कही, वहीं विशिष्ट शालिनी साहु ने राजनीतिक भागीदारी को समय की आवश्यकता बताया, उन्होने सभी को अपने व अपना मान सम्मान के साथ समाज हित में काम करने व समाज ही में काम करने वाले नेता, प्रतिनिधि को वोट देने की बात कही वहीं अतिथि राजेन्द्र साहु, अभय कुमार, जीवनलाल साहु ,राम प्यारे साव,रिपुसुदन साहु, विधायक प्रतिनिधि पव गुप्ता, पुनम साहु, प्रियंका साहु सहित सभी वक्ताओं ने अपने विचारो से समाज सकारात्मक उर्जा भरने का काम किया,एवं होली के पर्व को आपसी प्रेम भाईचारे के साथ मनाने व समाजिक एकता को वनाए रखने का आह्वान किया.मंच संचालन देवानंद साव ने किया । मौके पर अर्जुन साव,राजन साव सहित सभी आयोजन समिति सदस्य व भारी संख्या मे उपस्थित समाज के महिला पुरुष युवक युवती व बच्चो ने उपस्थित होकर उत्साह व भाईचारे के साथ सामिल होकर समाजिक एकता का परिचय देते हुए कार्यक्रम को सफल आयोजन में योगदान दिया।





