
बारियातू में पोस्ता की खेती के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई,पुलिस ने 500 एकड़ अवैध अफीम के खेती को किया नष्ट
Latehar :स्थानीय पुलिस ने शनिवार को अबैध अफीम पोस्ता के खेती के विरुद्ध बड़ी स्तर पर अभियान चलाकर बालुभांग, शिबला,डाढ़ा फुलसु पंचायत के विभिन्न ग्रामीण क्षेत्रों में लगभग 500 एकड़ गैरमजूरआ/ वन भुमि पर लगे अफीम पोस्ता के पौधों को नष्ट किया. बारियातु थाना प्रभारी रंजन कुमार पासवान ने बताया कि लातेहार पुलिस अधीक्षक कुमार गौरव को मिली गुप्त सूचना और बालूमाथ एसडीपीओ बिनोद रवानी के दिशा-निर्देश पर विशेष अभियान चलाकर बरियातू थाना अंतर्गत बालूभांग पंचायत के भुतहा, गुरुवे, कोटनासीमार, बालूभांग, हेरानहोपा, मंजूवखुर्द, दाकादिरी, सोहेगढ़, बुद्धिसखुवा, हालमता, श्रीसमद, पंचफेरी, कर्मतांड, लेंलब्राही, जवाबार, अमानत नदी के तटीय क्षेत्र, डाढा पंचायत अंतर्गत मजूवाखंड, होठार शिबला पंचायत के बाराखंड़, नावाडीह, झिरमटकोमा फुल्सु पंचायत के मुक्की, हिसरी में करीब 500 एकड़ से ज़्यादा क्षेत्र में लगे लहलहाते अफीम के खेती को ड्रोन, ट्रैक्टर व लाठी डंडे के मदद से विनष्टीकरण किया गया. इस संबंध में संलिप्त लोगों और इनकी सहायता करने वाले को चिन्हित कर प्राथमिकी दर्ज कर करवाई की जा रही है। थाना प्रभारी रंजन पासवान ने आगे कहा कि इस अवैध खेती व तस्करी में सामिल तथा सहयोग और बढ़ावा देने वालों को किसी भी हाल में वक्सा नहीं जाएगा . जांच के बाद दोषियों पर एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई होगी और उनकी संपत्ति भी जब्त की जायेगी. इस अभियान में थाना प्रभारी रंजन कुमार पासवान सहित थाना के पदाधिकारी व सशस्त्र बल के जवान शामिल थे।





