बारेसांढ़ थाना परिसर में होली व रमजान को लेकर शांति समिति की बैठक सम्पन्न,अफवाह फैलाने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई

Latehar : बारेसांढ़ थाना परिसर में होली एवं रमजान पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता एसआई विजय कुमार ने की। इस अवसर पर होली मिलन समारोह का भीआयोजन किया गया, जिसमें उपस्थित लोगों ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर अग्रिम शुभकामनाएं दीं।बैठक को संबोधित करते हुए एसआई विजय कुमार ने स्पष्ट कहा कि त्योहार के दौरान किसी भी प्रकार की अफवाह फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। सोशल मीडिया पर प्रशासन की विशेष नजर रहेगी। उन्होंने चेतावनी दी कि आपत्तिजनक गाने बजाने, शराब का सेवन कर हुड़दंग मचाने या किसी भी प्रकार की अव्यवस्था फैलाने वालों को सीधे जेल भेजा जाएगा।उन्होंने कहा कि धार्मिक आयोजनों की गरिमा बनाए रखना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। संवेदनशील स्थानों पर पुलिस बल की तैनाती की जाएगी ताकि किसी प्रकार की अप्रिय घटना न हो। साथ ही अवैध रूप से शराब बेचने वालों को सख्त हिदायत दी गई कि त्योहार के दौरान शराब की बिक्री पूर्णतः बंद रखें।बैठक में पूर्व मुखिया कृष्णा प्रसाद सहित एएसआई अमर यादव, अखिलेश यादव, इरफान अंसारी, आशीष बरवा, विजय देवगन, सुरेंद्र यादव, कलेश्वर राम समेत सभी धर्म समुदाय के गणमान्य नागरिक एवं बुद्धिजीवी उपस्थित रहे। सभी ने आपसी भाईचारे और सौहार्द बनाए रखने का संकल्प लिया।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।
Back to top button
error: Content is protected !!