बिजली की करंट से महिला घायल
Palamu : मेदिनीनगर शहर थाना क्षेत्र के हमीदगंज मोहल्ला निवासी स्वर्गीय मनोज साव की पत्नी रेणु देवी उम्र 45 वर्ष बुधवार की रात बिजली करंट की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गई। इस घटना के बारे में परिजनों ने बताया कि रेणु देवी के बड़ा बेटा का विवाह था।वह घर में काम कर रही थी।इसी दौरान अचानक वह बिजली करंट की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गई। इसके बाद परिजनों के द्वारा उन्हें इलाज के लिए मेदनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल लाया गया। जहां इलाज के बाद भी उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। वहीं घटना की जानकारी मिलने पर घायल के अन्य परिजन अस्पताल पहुंचकर अपने देख रहे में घायल रेणु देवी का इलाज करवा रहे हैं।





