बिल्कुल ठीक हैं भाजपा के जिला अध्यक्ष अमित तिवारी, लौट रहे हैं डाल्टनगंज
Palamu : मंगलवार की शाम डाल्टेनगंज से रांची जा रहे भारतीय जनता पार्टी के पलामू जिला अध्यक्ष अमित तिवारी सहित चार लोग लातेहार जिले के मनिका थाना क्षेत्र में वाहन दुर्घटना में साधारण रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को तत्काल नवजीवन अस्पताल तुम्वागड़ा में भर्ती कराया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद इन सभी को छोड़ दिया गया।

भाजपा के पलामू जिला अध्यक्ष अमित तिवारी सहित सभी लोग तुमबगड़ा से डालटेनगंज के लिए प्रस्थान कर गए हैं। सभी की हालत बिल्कुल ठीक है।
इस संबंध में प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि मनिका थाना क्षेत्र के डिग्री कॉलेज के पास सामने से आ रहे एक हाइड्रा ने कार को धक्का मार दिया। इस घटना में भाजपा जिला अध्यक्ष अमित कुमार तिवारी, आलोक वर्मा, शुभम गुप्ता और कर चला रहे चालक साधारण रूप से घायल हो गए। शुभम गुप्ता को माथा में चोट लगा है। बाकी सभी अन्य लोग बिल्कुल ठीक हैं।
बता दें कि आज शाम को अमित तिवारी के साथ रांची जा रहे सभी लोगों को एक शादी समारोह में भाग लेना था। बुधवार को रांची में भाजपा की बैठक भी थी। इन्हीं दोनों कार्यों को लेकर भाजपा के जिला अध्यक्ष अमित तिवारी रांची जा रहे थे।




