बिहार : गरीबी से तंग आकर पिता ने तीन बेटियों के साथ फांसी लगाकर की आत्महत्या

पटना : बिहार में मुजफ्फरपुर जिले के सकरा थाना क्षेत्र के नवलपुर मिश्रौलिया वार्ड 4 में गरीबी से तंग आकर एक पिता ने अपने तीन बेटियों के साथ फंदे से लटक कर जान दे दी। वही दो मासूम बेटों को भी मारने की कोशिश की गई लेकिन दोनों मासूम बच्चे बच गए। पुलिस के मुताबिक नवलपुर मिश्रौलिया वार्ड चार के निवासी अमरनाथ राम जो मजदूरी करते थे। घर में अपने पांच बच्चों के साथ रहते थे। साल भर पहले उनकी पत्नी की मौत हो चुकी है। अमरनाथ राम ने अपने तीन बेटी अनुराधा, शिवानी और राधिका के साथ घर मे फंदे से लटककर सुसाइड कर लिया। वहीं दो मासूम बेटे शिवम और अभिराज को भी मारने की कोशिश की गई, लेकिन दोनों बच गये।

मृतक के चाचा ने बताई आपबीती

मृतक के चाचा सीताराम राम ने बताया कि मंगलवार की तड़के एक बच्चा आकर बोला कि पापा सबको फांसी पर झूला दिए और अपने भी झूल गए। देखने गए तो चार लोग जिसमें मेरा भतीजा अपने तीन बच्चियों के साथ फंदे से झूल कर जान दे दिया है। उन्होंने बताया कि कुछ काम नहीं करता था। जैसे तैसे घर चल रहा था। डीलर के यहां से राशन पानी आता था। उसी से उसका परिवार चलता था। बीते वर्ष होली के समय पत्नी भी मर गई थी। अपने तीन बेटी और दो बेटे के साथ रह रहा था।

मजदूरी का काम करता था मृतक

पड़ोसी जितेंद्र कुमार ने भी कहा कि लेबर मजदूरी का काम करता था और घर में रहता था। लगातार काम नहीं करता था। अचानक इतना बड़ा फैसला समझ में नहीं आया कि आखिर कैसे मर गया।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!