बेंच छाप पर मुहर लगाकर दूर करें निगम क्षेत्र की बदहाली : नम्रता त्रिपाठी
Palamu : मेयर पद के प्रत्याशी नम्रता त्रिपाठी ने मेदिनीनगर नगर निगम के वार्ड 9 एवं 10 में जनसंपर्क अभियान किया। इस दौरान उन्हें क्षेत्रवासियों से आत्मीय संवाद का अवसर मिला। नागरिकों ने स्वच्छता, मूलभूत सुविधाओं और संतुलित विकास को लेकर अपनी अपेक्षाएँ स्पष्ट रूप से रखीं। उन्होंने कहा कि मैं विश्वास दिलाती हूँ कि वार्ड 9 और 10 को उपेक्षा से निकालकर विकास की मुख्यधारा में लाना मेरी प्राथमिकता होगी। इधर शाहपुर स्थित मज़ार शरीफ पर नम्रता त्रिपाठी ने हाजिरी लगाई। कहा कि यहाँ की असीम शांति और रूहानियत के बीच मेदिनीनगर की तरक्की, आपसी भाईचारे और सभी नगरवासियों की सुख-समृद्धि के लिए दुआ मांगी। मेदिनीनगर की खूबसूरती यहाँ की साझा संस्कृति में है, जिसे हम और भी मजबूत बनाएंगे।जनसंपर्क के दौरान नागरिकों ने स्वच्छता, जवाबदेही और विकासोन्मुख नगर प्रशासन की अपेक्षाओं को प्रमुखता से रखा। नम्रता त्रिपाठी ने कहा कि पारदर्शी व्यवस्था, बेहतर नागरिक सुविधाएँ और योजनाबद्ध विकास उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि जनसहभागिता के साथ नगर निगम को नई दिशा दी जाएगी।उन्होंने मतदाताओं से अपील की कि आगामी 23 फरवरी को होने वाले मेदिनीनगर नगर निगम चुनाव में बैलट पेपर पर क्रम संख्या 5 पर अंकित ‘बेंच’ छाप के सामने अपना अमूल्य मत प्रदान कर परिवर्तन के इस संकल्प को सशक्त बनाएं।
नगर निगम चुनाव को लेकर शहर में चुनावी सरगर्मी तेज हो गई है और विभिन्न प्रत्याशी अपने-अपने पक्ष में समर्थन जुटाने में सक्रिय हैं।नम्रता त्रिपाठी ने कहा कि दशकों से हमारे क्षेत्र की जनता मूलभूत समस्याओं से जूझती रही है, पर अब समय केवल आश्वासनों का नहीं, बल्कि ठोस समाधान का है। नम्रता त्रिपाठी ने कहा कि मेदिनीनगर नगर निगम क्षेत्र का हर गली, हर मोहल्ला और हर चौक-चौराहा रौशन होगा। इन सभी जगहों पर स्ट्रीट लाइट और मास्ट लाइट लगाकर निगम क्षेत्र को रौशन किया जाएगा। साथ ही निगम क्षेत्र में अंधेर में रहने वाले सभी क्षेत्रों की पहचान कर प्राथमिकता के आधार पर वहां लाइटनिंग की व्यवस्था की जाएगी।जनसंपर्क अभियान के दौरान नम्रता त्रिपाठी को अपार जन समर्थन मिला। आम लोगों ने स्पष्ट रूप से नम्रता को आशीर्वाद देते हुए कहा “अबकी बार नम्रता त्रिपाठी”। मौके पर नम्रता त्रिपाठी ने कहा कि जनता के विश्वास से मेदिनीनगर नगर निगम में सकारात्मक परिवर्तन सुनिश्चित है।

नम्रता त्रिपाठी ने जनसंपर्क के दौरान आम लोगों से किया सीधा संवाद
नम्रता त्रिपाठी ने जनसंपर्क के दौरान आम नागरिकों से सीधा संवाद किया, जहाँ लोगों ने क्षेत्र की समस्याओं, आवश्यकताओं और विकास से जुड़े सुझाव साझा किए। नम्रता त्रिपाठी ने कहा कि जनता का विश्वास और सहयोग उन्हें निरंतर जनसेवा के पथ पर आगे बढ़ने की प्रेरणा दे रहा है। उन्होंने कहा कि हर सुझाव और संवाद क्षेत्र के उज्ज्वल भविष्य की मजबूत नींव है और सभी के सहयोग से मेदिनीनगर को विकास और सकारात्मक बदलाव की दिशा में आगे ले जाया जाएगा। नम्रता त्रिपाठी ने कहा कि हमें नगर निगम में नाम मात्र का विकास दिखाई नहीं देता है। निगम क्षेत्र में ना तो शुद्ध पेयजल की व्यवस्था है और ना हीं चलने लायक सड़क है। उन्होंने कहा कि यहां के लोगों को मूलभूत सुविधाएं भी प्रदान नहीं की गई। नम्रता त्रिपाठी ने कहा कि निगम क्षेत्र घोर उपेक्षा का दंश झेल रहा है। खासकर निगम क्षेत्र में जो नए क्षेत्र जोड़े गए हैं, वहां तो बुनियादी सुविधाएं एकदम ही दिखाई नहीं देता है।नम्रता त्रिपाठी ने नगर निगम और नगरपालिका के पूर्व जनप्रतिनिधियों पर अपेक्षापूर्ण रवैया अपनाने का आरोप लगाया।
हर घर के लोगों ने दिया आशीर्वाद
मेयर प्रत्याशी नम्रता त्रिपाठी के जनसंपर्क अभियान के दौरान यह देखा गया कि हर घर के लोगों ने तहे दिल से उन्हें आशीर्वाद दे रहे हैं। जनसंपर्क अभियान के दौरान निगम क्षेत्र के लोगों ने कहा कि अबकी बार नम्रता त्रिपाठी की बारी है।




