बैरिया चौक से आगे गैस गोदाम के समीप फटा सिलेंडर, 4 घायल

Palamu : मेदिनीनगर शहर थाना क्षेत्र के बैरिया चौक से आगे गैस गोदाम के समीप एक घर में अचानक सिलेंडर फटने से चार व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए। इसके बाद स्थानीय लोगों के द्वारा इस घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। घटना की जानकारी मिलते ही शहर थाना प्रभारी ज्योति लाल रजवार घटनास्थल पर पहुंचकर सभी घायलों को इलाज के लिए मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचाया। वहीं अस्पताल में थाना प्रभारी ज्योति लाल रजवार अपने देख-रेख में सभी घायलों का इलाज करवा रहे हैं।

बता दें कि अभी पूरे देश में एलपीजी क्राइसिस चरम पर है। लोग घरेलू गैस के लिए मारामारी कर रहे हैं। ऐसे में इस तरह की घटना होना दुर्भाग्यपूर्ण है।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!