भाजपा के दिग्गज नेताओं ने मेयर प्रत्याशी अरुणा शंकर को भारी मतों से विजयी बनाने का लिया संकल्प

Palamu : मेदिनीनागर नगर निगम के प्रथम महापौर सह नगर निगम के भाजपा समर्थित प्रत्याशी श्रीमति अरुणा शंकर के प्रधान कार्यालय का उद्घाटन नावाटोली में भाजपा के दिग्गज नेताओं ने फीता काटकर किया। मौके पर पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष सह नगर निगम के चुनाव प्रभारी भानु प्रताप शाही, प्रदेश महामंत्री सह चुनाव प्रभारी मनोज सिंह, डाल्टनगंज-चैनपुर के विधायक आलोक चौरसिया, वरिष्ठ भाजपा नेता श्याम नारायण दुबे, भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष अमित तिवारी, आनंद शंकर, मेयर प्रत्याशी अरुणा शंकर, अविनाश वर्मा, विजय ओझा सहित भाजपा के कई नेता कार्यकर्ता उपस्थित थे।

कार्यालय उद्घाटन के अवसर पर सभी भाजपा नेताओं ने एक स्वर में भाजपा समर्थित उमीदवार श्रीमति अरुणा शंकर को क्रम संख्या 01 पर एयर कंडीसनर (AC) छाप पर मुहर लगाकर भारी से भारी मतों से विजयी बनाने का संकल्प लिया।

प्रधान कार्यालय नवाटोली में दाउदनगर विधानसभा के विधायक प्रकाश चंद्रा ने भाजपा समर्थित उम्मीदवार श्रीमती अरुणा शंकर के पक्ष में सम्बोधित करते हुए कहा कि चुनाव चिन्ह AC छाप लोगों की आकांक्षाओं का छाप है। ऐसी महिला जो लोगो को मौसम से बचाएगी।

आने वाला समय विकास की बेटी के रूप में एक मिशाल पेश करेंगी। आपने लक्सरी (भोग-बिलासिता) को छोड़कर अपने लक्ष्य को चुना। अरुणा शंकर को ऐतिहासिक अवसर पार्टी द्वारा मिला है। उन्होंने आगे अपने वक्तव्य में कहा कि जोरदार तालियों से पूरी ताकत से समर्थन देकर इन्हे विजयी बनाएं। अरुणा शंकर का 2 से ढाई साल का कार्यकाल सरहानीय रहा। आज भाजपा के लिए गर्व का विषय है। इनकी कर्मठता को देखकर आज नगर निगम का चुनाव हो रहा है।

भाजपा समर्थित उम्मीदवार अरुणा शंकर ने कहा कि नगर निगम चुनाव के लिए हम सभी एकत्रित हुए हैं। मैं सभी का सम्मान करती हूँ। आज यह मुझे वरदान के रूप में मिला है। मैं आपके संघर्षो का आदर करती हूँ। समय निकालकर एकत्रित हुए सभी सम्मनित भाइयों का आभार व्यक्त करती हूँ। हम आग्रह करते हैं आप सबों से की अब आप अपने अपने क्षेत्र की जिम्मेदारी लें।

इस अवसर पर लोक जनशक्ति पार्टी के जिलाध्यक्ष राकेश सिंह अपने सैकड़ो समर्थको के साथ लोजपा विधायक प्रकाश चन्द्रा जी का स्वागत गर्मजोशी के साथ किया गया। कार्यालय उदघाटन के बाद संयुक्त रूप से प्रेस वार्ता किया गया।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!