भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद आदित्य साहू ने प्रधानमंत्री मोदी को दी बधाई

Ranchi : झारखंड में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद आदित्य साहू ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सरकार के प्रमुख के रूप में 8931 दिन पूरे होने पर उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने इसे ऐतिहासिक उपलब्धि बताया है।

आदित्य साहू ने रविवार को जारी प्रेस विज्ञप्ति में कहा कि यह दिन इसलिए भी महत्वपूर्ण है क्योंकि प्रधानमंत्री मोदी ने इस उपलब्धि के साथ पवन कुमार चामलिंग का रिकॉर्ड पार कर नया इतिहास रचा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने गांव, गरीब, किसान, दलित, वंचित और पिछड़े समाज की सेवा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी है।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने लगभग 13 वर्षों तक गुजरात की जनता की सेवा की और पिछले करीब 12 वर्षों से देश की 140 करोड़ जनता की सेवा में निरंतर समर्पित हैं।

आदित्य साहू ने प्रधानमंत्री को एक ऐसे “प्रधान सेवक” के रूप में वर्णित किया, जिन्होंने एक दिन की भी छुट्टी नहीं ली और अपना संपूर्ण जीवन देश सेवा के लिए समर्पित कर दिया। उन्होंने भगवान हनुमान के कथन “रामकाज किन्हें बिना मोहि कहां विश्राम” का उल्लेख करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री बिना थके और बिना रुके विकसित भारत, आत्मनिर्भर भारत, सशक्त और स्वाभिमानी भारत के निर्माण में लगे हुए हैं।

अंत में आदित्य साहू ने प्रधानमंत्री मोदी के स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना करते हुए विश्वास जताया कि उनके कुशल नेतृत्व में आत्मनिर्भर और विकसित भारत का सपना अवश्य साकार होगा।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!