भाजपा समर्थित मेयर प्रत्याशी अरुणा शंकर ने किया सघन दौरा, मिला लोगों का अपार समर्थन
Palamu : मेदिनीनगर नगर निगम चुनाव में भाजपा समर्थित मेयर पद के प्रत्याशी अरुणा शंकर ने विवेकानंद चौक (गढ़वा रोड), ठाकुर मोहल्ला, बजरंग मोहल्ला, हरिजन मोहल्ला, नई मोहल्ला, मुस्लिम मोहल्ला, बाजार मोहल्ला, कुम्हार मोहल्ला, रामलगन मोहल्ला, नदी किनारे टोला एवं विवेकानन्द नगर सहित कई वार्डों में डोर-टू-डोर जनसंपर्क किया। इस दौरान उन्हें सभी सम्मानित नागरिकों का स्नेह, आशीर्वाद और अपार समर्थन प्राप्त हुआ।

मौके पर उन्होंने मतदाताओं से कहा कि आपके विश्वास और सहयोग से ही शहर के विकास की यात्रा निरंतर आगे बढ़ेगी। हर घर से मिला प्रेम यह विश्वास दिलाता है कि मेदिनीनगर एक नए संकल्प, नई ऊर्जा और नई दिशा के साथ आगे बढ़ने को तैयार है। आगामी 23 फरवरी को मतदान के दिन बैलेट पेपर पर क्रम संख्या 01 पर एयर कंडीशनर छाप पर मुहर लगाकर अपने इस जनसेवक को पुनः सेवा का अवसर प्रदान करें।
आपका एक-एक मत मेदिनीनगर के उज्ज्वल भविष्य की नींव है। आपका समर्थन ही मेरी शक्ति है।
भाजपा समर्थित प्रत्याशी अरुणा शंकर ने इस मौके पर कहा कि जनसंपर्क कर देवतुल्य जनता जनार्दन से मिला। उन्होंने कहा कि स्थानीय निवासियों ने जिस उत्साह के साथ मेरा अभिवादन किया, उसके लिए मैं हृदय से आभारी हूँ। आपका हर आशीर्वाद मेदिनीनगर को और बेहतर बनाने के मेरे संकल्प को मजबूती देता है। हम साथ मिलकर अपने शहर को प्रगति की नई ऊँचाइयों पर ले जाएंगे।
उन्होंने कहा कि मेदनीनगर नगर निगम में पूर्व में हुए विकास कार्यों को आगे बढ़ाने के लिए ईमानदार, मजबूत और अनुभवी नेतृत्व की आवश्यकता है। यह सिर्फ और सिर्फ अरुणा शंकर ही बखूबी से पूरा कर सकती हैं। उन्होंने दावा किया कि भाजपा समर्थित प्रत्याशी के नेतृत्व में नगर निगम का समग्र विकास और भी तेज गति से होगा। जनता से मिल रहा स्नेह, समर्थन और आशीर्वाद ही उनकी सबसे बड़ी ताकत है।
उन्होंने नगरवासियों को भरोसा दिलाया कि चुनाव में जीत के बाद विकास, पारदर्शिता और जनहित को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाएगी। जनसंपर्क अभियान में भाजपा के वरिष्ठ नेता बिभाकर नारायण पाण्डेय,किसलय तिवारी, विश्वजीत पाठक,लवली गुप्ता,बिनय सिंह,मंजू गुप्ता, रूपा सिंह, रूबी सिंह ,संध्या देवी, संध्या शेखर,वार्ड पार्षद प्रत्याशी सुनील राम, उपमुखिया राजेश गुप्ता, दीपक कुमार आदि!
सहित सैकड़ो कार्यकर्ता एवं नेता मौजूद थे।




