भाजपा समर्थित मेयर प्रत्याशी अरुणा शंकर की होगी ऐतिहासिक जीत : रघुवर दास
पूर्व सीएम रघुवर दास की उपस्थिति में मेयर प्रत्याशी मीना देवी ने अरुणा शंकर को समर्थन देने की घोषणा की
Palamu : पुर्व मुख्यमंत्री एवं ओडिशा के पुर्व राज्यपाल रघुवर दास की सभा में मेदिनीनगर नगर निगम चुनाव में मेयर प्रत्याशी मीना देवी ने भाजपा समर्थित मेयर प्रत्याशी अरुणा शंकर को समर्थन देने की घोषणा की। बता दें कि गुरुवार की सुबह 9.30 बजे पूर्व सीएम रघुवर दास का चैनपुर में मेयर प्रत्याशी अरुणा शंकर के पक्ष में सभा का आयोजन किया गया था। इसी सभा में मीना गुप्ता ने अरुणा शंकर को अपना जन समर्थन देते हुए और पार्टी के हित को सर्वोपरि मानते हुए अपना महत्वपूर्ण समर्थकों के साथ अपना समर्थन दिया।

चैनपुर की सभा के बाद मेयर प्रत्याशी अरुणा शंकर के चुनावी कार्यालय में पत्रकारों से बात करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा कि मेदनीनगर के उज्जवल भविष्य के लिए मीना गुप्ता ने भाजपा समर्थित प्रत्याशी अरुणा शंकर को समर्थन दिया है।
उन्होंने कहा कि भाजपा के एक-एक कार्यकर्ता अरुणा शंकर को जीतने के लिए कमर कर चुके हैं। रघुवर दास ने कहा कि निगम क्षेत्र में कांग्रेस और झारखंड मुक्ति मोर्चा के द्वारा अल्पसंख्यक वोटो पर पैनी नजर है। उन्होंने कहा कि यह दोनों ही पार्टियों मुसलमानों को अपना वोट बैंक समझती है। और दोनों ही पार्टियों मुसलमान का वोट लेने के लिए तरह-तरह की बयानबाजी कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस चुनाव में भाजपा समर्पित प्रत्याशी अरुणा शंकर की अपार मतों से जीत होने जा रही है।

उन्होंने आमजनों से अरुणा शंकर के पक्ष में एसी छाप पर वोट देकर विजई बनाने की अपील की। पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा कि झारखंड में भय, भूख और भ्रष्टाचार का खेल चल रहा है। यहां हर चीज में रिश्वतखोरी चरम पर है। बिना रिश्वत दिए जनता का कोई भी काम नहीं होता है। उन्होंने कहा की इस बार अरुणा शंकर जीतकर इतिहास रचेगी। मेदनीनगर नगर निगम क्षेत्र का ऐसा विकास होगा जो दिल्ली और मुंबई से काम नहीं रहेगा।




