भारतीय नववर्ष के उपलक्ष में राष्ट्रीय सेवा मंच ने किया भगवान भास्कर की भव्य एवं दिव्य आरती

राष्ट्रीय सेवा मंच तथा समाज सेवा के लिए समर्पित है मेरा जीवन : प्रियरंजन पाठक

Palamu : राष्ट्रीय सेवा मंच (सामाजिक कार्यों की अखिल भारतीय संस्था) ने चैत्र शुक्ल प्रतिपदा उत्सव का आयोजन लगातार 16 वर्षों से करते आ रहा है। संस्था के केंद्रीय अध्यक्ष प्रिया रंजन पाठक समर्पण के नेतृत्व में पूरी टीम ने मिलकर स्थानीय छहमुहान पर उदयीमान भगवान भास्कर की आरती की। श्री पाठक ने बताया यह परंपरा पिछले 15 वर्षों से करते आ रहे हैं और जब तक जिंदगी रहेगी तब तक यह कार्य करते रहेंगे।

उन्होंने बताया कि चैत्र शुक्ल पक्ष की प्रथम तिथि को ब्रह्मा जी ने सृष्टि की रचना की थी। सिखों के द्वितीय गुरु अंगदेव जी का प्राकट्य इसी तिथि को हुआ था। आज से मां दुर्गा की आराधना अर्थात नवरात्र प्रारंभ होता है। महर्षि दयानंद सरस्वती द्वारा आर्य समाज की स्थापना आज ही के दिन की गई थी। आज से ऋतु परिवर्तन भी होता है। चैत्र मास की उक्त तिथि को वृक्षों में नए पत्ते एवं पुष्प निकल आते हैं ऐसा लगता है कि प्रकृति भी स्वयं नव वर्ष मना रही हो।

ऐसे अनेक कारण है जो भारतीय नव वर्ष परंपरा को समायोजित करता है। भाजपा के वरिष्ठ नेता विभाकर नारायण पांडे ने संबोधन में कहा कि राष्ट्रीय सेवा मंच का यह कार्य अतुलनीय एवं सराहनीय है । मंच के केंद्रीय अध्यक्ष प्रियरंजन पाठक समर्पण बधाई के पात्र हैं जो इतना मेहनत कर खासकर बच्चों को इकट्ठा कर अपनी सभ्यता संस्कृति को बनाए रखने के लिए कार्य करते हैं।

कार्यक्रम में प्रातः 4:00 बजे से अंशु, कसक, लाडो एवं काजल के द्वारा भू अलंकरण किया गया । पूनम तिवारी एवं सोनम पाठक के द्वारा 151 दीप को सजाकर दीप प्रज्वलित किया गया।

सरस्वती शिशु विद्या मंदिर के संगीत शिक्षक अंजनी आचार्य के नेतृत्व में सलोनी, खुशी, अंजलि, जानवी, पलक, अंशुका, सुप्रिया, काजल, सुहाना, माही, श्रेया अन्य नूतन सहित कई भैया बहनों के द्वारा भजन गायन तथा आरती गायन किया गया।

एमवीडी पब्लिक स्कूल जेलहाता के निर्देशक धीरज सिंह, प्राचार्य रेनू सिंह के नेतृत्व में प्रिया, नेहा, अर्पिता, ऋषिका, साक्षी, तान्या, मनीष एवं नंदिनी एमएस डीएवी इंटरनेशनल स्कूल लोहरसेमी, चैनपुर स्कूल के प्राचार्य पूर्णिमा मिश्र, शिक्षक अंजली वर्मा, अनुश्री, सपना सिंह, प्रीति ठाकुर, सुगंधी, साक्षी, सोनाक्षी, संदीप कुमार के नेतृत्व में कोमल, परिणीता दीपिका, दृष्टि, राधा, रेखा, आरती, अंजलि प्रियांशु, वी. पी. एम. न्यू विजन पब्लिक स्कूल से मुन्नी, नैंसी, बेबी, रोहित, हर्ष, सूर्य, बिट्टू, एजुकेशन ट्री कोचिंग संस्थान से मधु,आकांक्षी,अनामिका, आयशा, विवेक,आदर्श,रॉकी ने आरती में भाग लिया जिसका नेतृत्व सूरज तिवारी, राहुल एवं मुस्कान कुमारी कर रहे थे।

कार्यक्रम में महानायक उमाशंकर मिश्रा ने जरा देर ठहरो राम भजन….पर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। मौके पर राष्ट्रीय सेवा मंच के केंद्रीय महासचिव अर्चना सिंह, पलामू सचिव प्रेम प्रकाश दुबे, निभाकर नारायण पांडे, डॉक्टर प्रेमचंद, बृजेश शुक्ला, संजू शुक्ल, पूनम तिवारी, घनश्याम ठाकुर, मणि शंकर, सच्चिदानंद पाठक, श्याम बिहारी राय, नवीन सिंह, रानी, सुप्रिया, राष्ट्रीय सेवा मंच के पंडवा प्रभारी रविंद्र नाथ ठाकुर, जनसंपर्क एवं सूचना विभाग के विजय ठाकुर सहित सैकड़ो लोग उपस्थित थे। आरती के पश्चात सभी उपस्थित छात्र-छात्राओं को सहभागिता पत्र दिया गया तत्पश्चात प्रसाद वितरण के बाद कार्यक्रम का समापन हुआ।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!