भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, एसीबी पलामू ने अमीन को ₹7,000 रिश्वत लेते रंगे हाथ किया गिरफ्तार

Latehar : भ्रष्टाचार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) पलामू प्रमंडल की टीम ने शुक्रवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए गारू प्रखंड सह अंचल कार्यालय में पदस्थापित अमीन मुनिदेव सिंह को ₹7,000 रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया।प्राप्त जानकारी के अनुसार, अमीन मुनिदेव सिंह ने गारू निवासी विशाल गुप्ता से उसकी माता चंपा देवी के नाम जमीन ऑनलाइन कराने के एवज में ₹7,000 की रिश्वत की मांग की थी। इस संबंध में पीड़ित द्वारा एसीबी पलामू प्रमंडल कार्यालय में लिखित शिकायत दर्ज कराई गई थी। शिकायत की सत्यता की जांच के बाद एसीबी की टीम ने योजनाबद्ध तरीके से कार्रवाई करने का निर्णय लिया।पूर्व निर्धारित योजना के तहत एसीबी ने जाल बिछाया और जैसे ही आरोपी अमीन ने वादी से रिश्वत की राशि स्वीकार की, टीम ने उसे मौके पर ही रंगे हाथ पकड़ लिया।गिरफ्तारी के दौरान आवश्यक कानूनी प्रक्रियाएं पूरी की गईं तथा आरोपी को हिरासत में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।एसीबी की इस कार्रवाई से प्रखंड कार्यालय में हड़कंप मच गया है।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।
Back to top button
error: Content is protected !!