मंगल सिंह की लोकप्रियता का लाभ मेयर प्रत्याशी रिंकु सिंह को मिलेगा!
Palamu : मेदिनीनगर नगर निगम चुनाव में मेयर पद के प्रत्याशियों को चुनाव चिन्ह मिलते हैं सभी पूरी तरह से रेस हो गए हैं। सभी प्रत्याशियों द्वारा सघन जनसंपर्क अभियान का दौर भी शुरू हो गया है। अपने चुनाव चिन्ह का प्रचार हुए ये सभी लोग मतदाताओं के बीच देखे जा रहे हैं। इसके लिए प्रायः सभी प्रत्याशी सोशल मीडिया का जमकर उपयोग कर रहा हैं। सोशल मीडिया के माध्यम से भी प्रत्याशियों द्वारा जमकर चुनाव प्रचार किया जा रहा है। इसके अलावा घर-घर जाकर लोगों से मिलकर भी सभी प्रत्याशी अपने पक्ष में मतदान करने की अपील कर रहे हैं। इस चुनाव में भाजपा के दिग्गज नेता मंगल सिंह की पत्नी रिंकू सिंह भी मेयर की प्रत्याशी है। मंगल सिंह पूर्व में उपमहापौर रह चुके हैं। इस कारण उनकी लोकप्रियता निगम क्षेत्र में काफी है। साथ ही उनकी छवि एक हिंदूवादी नेता की भी है। इस कारण उन्हें आम जनता का काफी समर्थन मिल रहा है।
जनसंपर्क अभियान के दौरान जहां-जहां रिंकू सिंह जा रही है वहां-वहां उनके समर्थन में लोगों के भीड़ जमा हो जा रही है। सभी लोग मंगल सिंह द्वारा किए गए कार्यों की प्रशंसा कर रहे हैं। इसका सीधा फायदा रिंकू सिंह को मिलता हुआ दिख रहा है। मेयर प्रत्याशी रिंकू सिंह को अगर इसी तरह का समर्थन मिलता रहा तो आने वाले समय में नतीजा अप्रत्याशित हो सकता है। अभी चुकी चुनाव होने में विलंब है, ऐसे में कुछ कहना जल्दीबाजी होगा। लेकिन इतना तो तय है कि आम लोगों का अपार जन समर्थन मिलता देख रिंकू सिंह बाग-बाग हैं।





