मणिपुर में दो उग्रवादियों समेत 7 गिरफ्तार, भारी मात्रा में हथियार बरामद

Imphal : मणिपुर में पुलिस एवं सुरक्षा बलों द्वारा उग्रवादियों, मादक पदार्थ तस्करों, अवैध हथियारों तथा राज्य में आने वाले वाहनों की सुरक्षित आवाजाही के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। पिछले 24 घंटों के दौरान भारी मात्रा में हथियार, दो उग्रवादियों एवं पांच मादक पदार्थ के तस्करों की गिरफ्तारी के साथ मादक पदार्थ बरामद किये गये हैं।

मणिपुर पुलिस मुख्यालय द्वारा आज मंगलवार तड़के जारी विभिन्न अभियानों से संबंधित जानकारी के अनुसार सोमवार को मणिपुर पुलिस ने इंफाल पश्चिम जिले के इंफाल थानांतर्गत तहत नॉर्थ एओसी इलाके से थौबल जिले के लिलोंग नुंगेई के निवासी मो. साबिर अहमद (46) को गिरफ्तार किया। उसके पास से 15.556 किलोग्राम ब्राउन शुगर और एक टाटा ट्रक जब्त किया गया।

इसी दिन सुरक्षा बलों ने इंफाल पश्चिम जिले के लामसांग थानांतर्गत लंबाल अवांग लीकाई के निवासी एवं आरपीएफ/पीएलए के एक सक्रिय कैडर, वाइखोम खेलेन मैतेई (51) को उसके घर से गिरफ्तार किया। उसके पास से एक मोबाइल फोन और एक आधार कार्ड बरामद किया गया।

अगली कार्रवाई में सुरक्षा बलों ने तेंगनौपाल जिले के तेंगनौपाल थानांतर्गत बोंगमोल और एसएल ज़ौगाम के सामान्य इलाके से हथियारों का जखीरा बरामद किया है। बरामद हथियारों में मैगज़ीन के साथ एक एके- 47 राइफल, दो पिस्तौल, दो सिंगल बैरल राइफल, 11 जिंदा कारतूस, सात कारतूस के खाली खोखे, तीन रेडियो सेट, दो जोड़ी कॉम्बैट ड्रेस पैंट, दो जोड़ी जूते, आईईडी तार और 18 आईईडी जिन्हें मौके पर ही सुरक्षित रूप से नष्ट कर दिया गया।

इसी कड़ी में बीते एक फरवरी सुरक्षा बलों ने इंफाल पश्चिम जिले के मयांग इंफाल थानांतर्गत मयांग इंफाल कोंचक मखा लीकाई से काकचिंग जिले के तेजपुर अवांग लीकाई निवासी केवाईकेएल के एक सक्रिय कैडर, नाओरेम नानाव सिंह उर्फ इनाओ (34) को गिरफ्तार किया। उसके पास से सिम कार्ड के साथ एक मोबाइल फोन जब्त किया गया।

इसी दिन मणिपुर पुलिस ने सुगनू थानांतर्गत काकचिंग जिले के सुगनू बाज़ार इलाके से डीआईसी शराब के साथ एंड्रो के दो निवासियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपितों की पहचान युमखैबम जेनिश सिंह (22) और पुथेम नानाव सिंह (19) के रूप में की गयी है। उनके पास से 500 लीटर डीआईसी शराब और एक चार-पहिया वाहन, ए-स्टार (एमएन-01डब्ल्यू-9278) बरामद किया गया।

इस बीच सुरक्षा बलों ने पोरोमपत थानांतर्गत इंफाल पूर्वी जिले के न्यू चेकॉन, ट्राइबल मार्केट से दो लोगों को गिरफ्तार किया। जिनकी पहचान मो. मुश्ताक अहमद (28) और राज खान (28) के रूप में की गयी है। उनके पास से हेरोइन भरे 15 साबुनदानी, जिसका वज़न लगभग 417 ग्राम और एक दो-पहिया वाहन, होंडा डियो डीएलएक्सआई बरामद किया गया।

सुरक्षा बल जिलों में सीमावर्ती और संवेदनशील इलाकों में तलाशी अभियान और एरिया डोमिनेशन जारी रखे हुए हैं। बीते सोमवार को राष्ट्रीय राजमार्ग-37 पर ज़रूरी सामान ले जा रहे 301 वाहनों की आवाजाही सुनिश्चित की गई है। सभी संवेदनशील जगहों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है और वाहनों की स्वतंत्र और सुरक्षित आवाजाही सुनिश्चित करने के लिए संवेदनशील हिस्सों में सुरक्षा काफिला प्रदान किया गया है।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!