मनातू एवं नवाजयपुर थाना क्षेत्र में अवैध अफीम-पोस्ता की खेती को किया गया नष्ट

Palamu : पलामू जिला में अवैध मादक पदार्थों की खेती के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के क्रम में दिनांक 18.02.2026 को मनातू थाना एवं नवाजयपुर थाना के सीमावर्ती क्षेत्र अंतर्गत क्रमशः ग्राम कुशहा एवं ग्राम बूढ़ी के जंगली क्षेत्र में स्थित वन भूमि पर अवैध रूप से की जा रही अफीम/पोस्ता की खेती के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई की गई।

उक्त अभियान के दौरान वन भूमि में लगभग 03 एकड़ क्षेत्र में अवैध रूप से लगी अफीम/पोस्ता की फसल को विधिसम्मत तरीके से विनष्ट किया गया। इस विनष्टीकरण अभियान में मनातू थाना के पुलिस पदाधिकारी एवं जवान, नवाजयपुर थाना के पुलिस पदाधिकारी एवं जवान तथा चेतमा पिकेट के पदाधिकारी एवं जवान संयुक्त रूप से शामिल रहे।

अवैध अफीम/पोस्ता की खेती में संलिप्त व्यक्तियों की पहचान की जा रही है। नाम-पता का सत्यापन उपरांत वन विभाग द्वारा वन अधिनियम के अंतर्गत वन वाद दायर कर अग्रेतर विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी।

पलामू पुलिस अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध कठोर एवं सतत कार्रवाई के लिए प्रतिबद्ध है और आगे भी इस प्रकार के अभियान जारी रहेंगे।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!