मनातू : पुलिस ने घर में छापेमारी कर नगदी सहित मादक पदार्थ किया जप्त, एक गिरफ्तार

Palamu : थाना मनातू जिला पलामू पुलिस को गुप्त सूचना के आधार पर मनातू थाना पुलिस द्वारा की गई छापामारी में अवैध मादक पदार्थ (अफीम) के साथ एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है। प्राप्त गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस अधीक्षक पलामू के आदेशानुसार पुलिस उपाधीक्षक पलामू राजीव रंजन के नेतृत्व में एक छापामारी दल का गठन किया गया। उक्त दल द्वारा मनातू थाना अंतर्गत ग्राम छोटकी नगद स्थित आलोक कुमार भारती उर्फ आलोक भुईयां, पिता – बोध भारती के घर पर छापामारी की गई।

छापामारी के क्रम में अभियुक्त के घर से मिट्टी के चूल्हे के बीच छिपाकर रखे दो प्लास्टिक जार में कुल लगभग 2.860 किलोग्राम अफीम जैसा मादक पदार्थ बरामद किया गया। इसके अतिरिक्त अभियुक्त के पास से अफीम की बिक्री से संबंधित 21,400/- (इक्कीस हजार चार सौ) रुपये भी बरामद किए गए। इस संबंध में मनातू थाना में एन.डी.पी.एस. एक्ट, 1985 की धारा 18(c)/29 के अंतर्गत कांड दर्ज करते हुए अभियुक्त आलोक कुमार भारती उर्फ आलोक भुईयां, उम्र लगभग 37 वर्ष, पिता बोध भारती, ग्राम छोटकी नागद, थाना मनातू, जिला पलामू को गिरफ्तार किया गया है। बरामद मादक पदार्थ को विधिवत जप्त किया गया एवं प्राथमिकी दर्ज कर माननीय न्यायालय में उपस्थापन हेतू भेजी जा रही है। इस छापामारी अभियान में पुलिस उपाधीक्षक पलामू राजीव रंजन के साथ पुअनि सह थाना प्रभारी विक्की कुमार, सअनि सनेश राम, सअनि श्रवण दास, सअनि अशोक कुमार रविदास तथा अन्य पुलिस बल शामिल थे।

गिरफ्तारी-जप्ती

(1) आलोक कुमार भारती उर्फ आलोक भुईयां ग्राम छोटकी नागद, थाना मनातू जिला पलामू ।

(1) मादक पदार्थ (अफीम जैसा) प्लास्टिक जार सहित जिसका कुल वजन करीब 2.860 कि0ग्रा0

(2) 21,400/- (इक्कीस हजार चार सौ) रुपये

छापामरी टीम में शामील सदस्य

  1. श्री राजीव रंजन, पुलिस उपाधीक्षक, पलामू ।
  2. पुनि सुरेश कुमार मंडल, पाटन अंचल, पलामू ।
  3. पुअनि विक्की कुमार थाना प्रभारी मनातू थाना।
  4. सअनि सनेश राम
  5. सअनि श्रवण दास
  6. सअनि अशोक कुमार रविदास एवं अन्य

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!