
मनिका के नामुदाग में ट्रक अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त, कोई हताहत नहीं
Sanjay prajapati @ united palamu
Latehar : थाना क्षेत्र अंतर्गत नामुदाग गांव के कब्रिस्तान के पास सोमवार दोपहर करीब 12 बजे एक ट्रक अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया।हालांकि इस दुर्घटना में किसी भी व्यक्ति के हताहत होने की सूचना नहीं है, जिससे लोगों ने राहत की सांस ली।घटना की सूचना मिलते ही मनिका पुलिस मौके पर पहुंची और दुर्घटनाग्रस्त ट्रक की जांच-पड़ताल शुरू कर दी। पुलिस द्वारा दुर्घटना के कारणों की छानबीन की जा रही है।फिलहाल स्थिति सामान्य है और पुलिस आगे की आवश्यक कार्रवाई में जुटी हुई है।





