
मनिका प्रखंड में विधायक रामचंद्र सिंह ने करोड़ों की विकास योजनाओं का किया शिलान्यास
vikash kumar @ united palamu
Manika : मनिका विधायक रामचंद्र सिंह ने मनिका प्रखंड के विभिन्न गांवों में लगभग छह करोड़ रुपये की लागत से निर्मित होने वाली कई विकास योजनाओं का शिलान्यास किया।इन योजनाओं में सड़क, भवन सहित अन्य आधारभूत संरचना से जुड़ी परियोजनाएं शामिल हैं।
सड़क, भवन सहित कई योजनाओं को मिली मंजूरी, मनिका में विकास कार्य होंगे तेज
विधायक ने बताया कि सभी विकास कार्य संबंधित विभागों की देखरेख में गुणवत्तापूर्ण ढंग से कराए जाएंगे। उन्होंने कहा कि विधानसभा क्षेत्र में जहां-जहां आवश्यकता है, वहां सड़क, बिजली, पेयजल, स्वास्थ्य और शिक्षा के क्षेत्र में तेजी से विकास कार्य किए जा रहे हैं।उन्होंने आगे कहा कि कई बड़ी योजनाएं पहले ही धरातल पर उतर चुकी हैं, जबकि शेष योजनाओं के क्रियान्वयन के लिए निरंतर प्रयास जारी है। सभी योजनाएं क्षेत्र की जनता की आवश्यकताओं को ध्यान में रखकर तैयार की गई हैं।शिलान्यास कार्यक्रम में मनिका कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष दरोगी यादव, कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष सुरेंद्र भारती, मनिका बीस सूत्री अध्यक्ष विश्वनाथ पासवान, कांग्रेस युवा जिला महासचिव मिथलेश पासवान सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता और स्थानीय लोग उपस्थित थे।





