मनिका प्रखण्ड में धूमधाम एवं हर्षोल्लास के साथ मना सरस्वती पूजा

vikas Kumar @ united palamu

मनिका:प्रखंड के विभिन्न सरकारी और निजी विद्यालयों में शुक्रवार को विद्या की देवी मां सरस्वती की पूजा पूरे विधि-विधान और हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। इस अवसर पर क्षेत्र में विशेष उत्साह देखा गया इसी के साथ मनिका देवी मंडप में अष्टभुजी मां दुर्गा जी के प्राण प्रतिष्ठा के साथ ही पांच दिवसीय महायज्ञ की आहुति दी गई और भव्य भंडारा का आयोजन किया गया।भंडारे में श्रद्धालुओं का उमड़ा सैलाब,वही प्रखंड के प्राथमिक, मध्य,उच्च विद्यालयों के साथ-साथ निजी शिक्षण संस्थानों में भी भव्य पंडाल सजाए गए थे, जहां मां सरस्वती की आकर्षक प्रतिमाएं स्थापित की गईं थीं।सुबह से ही छात्र-छात्राओं एवं छोटे छोटे बच्चों में खासा उत्साह देखने को मिला साथ ही मां सरस्वती की आराधना की और विद्या, बुद्धि व उज्ज्वल भविष्य की कामना भी की। पूजा कार्यक्रमों के दौरान विद्यालय परिसरों में भजन-कीर्तन, श्लोक पाठ और विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।

सरस्वती वन्दना एवं देशभक्ति गीतों की प्रस्तुति

छात्राओं ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत की,जबकि छात्रों ने देशभक्ति और सामाजिक संदेश वाले गीतों पर प्रस्तुति दी,
शिक्षकों ने बच्चों को सरस्वती पूजा के महत्व के बारे में बताया और उन्हें शिक्षा के साथ संस्कारों को अपनाने की सीख दी। पूजा संपन्न होने के बाद प्रसाद वितरण किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में अभिभावक और स्थानीय नागरिक भी शामिल हुए।सरस्वती पूजा को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के लिए प्रशासन पूरी तरह सतर्क रहा,मनिका पुलिस विशेष कर पूजा स्थलों और स्कूल परिसरों के आसपास लगातार गश्त करती रही।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।
Back to top button
error: Content is protected !!