मनिका में परिवहन विभाग की वाहन जांच,14 वाहनों से ₹1.43 लाख की वसूली

Rahul Kumar @ united palamu

Latehar : उपायुक्त, लातेहार के आदेशानुसार जिला परिवहन पदाधिकारी लातेहार उमेश मण्डल के नेतृत्व में सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम एवं राजस्व संग्रहण के उद्देश्य से मनिका थाना क्षेत्र में सघन वाहन जांच अभियान चलाया गया।
अभियान के दौरान भारी वाहनों के वैध कागजातों की जांच की गई तथा बसों में ओवरलोड पैसेंजर ले जाने वाले वाहनों के विरुद्ध कार्रवाई की गई। जांच के क्रम में कुल 76 वाहनों की जांच की गई, जिनमें से नियमों का उल्लंघन करने वाले 14 वाहनों का चालान किया गया।इस कार्रवाई के तहत कुल ₹1,43,500/- की राशि बतौर जुर्माना वसूली गई। साथ ही संबंधित वाहन चालकों एवं संचालकों को भविष्य में ओवरलोड सवारी नहीं ले जाने तथा यातायात नियमों का सख्ती से पालन करने की हिदायत दी गई।परिवहन विभाग ने स्पष्ट किया कि सड़क सुरक्षा को लेकर इस प्रकार के जांच अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेंगे।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।
Back to top button
error: Content is protected !!