
मनिका में भारी वाहनों की जांच, 6 वाहनों का चालान; 42,500 रुपये जुर्माना वसूला
लातेहार:उपायुक्त, लातेहार के निर्देशानुसार आज जिला परिवहन पदाधिकारी लातेहार उमेश मंडल के नेतृत्व में मनिका थाना क्षेत्र में भारी वाहनों के कागजात एवं ओवरलोडिंग की जांच की गई।इस दौरान नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों के विरुद्ध मोटर वाहन अधिनियम 2019 के तहत ऑनलाइन चालान किया गया।जांच अभियान के दौरान कुल 26 वाहनों की जांच की गई, जिनमें से 6 वाहनों में नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर चालान किया गया।इस कार्रवाई में कुल 42,500 रुपये जुर्माना वसूला गया।परिवहन विभाग की इस कार्रवाई से वाहन चालकों में हड़कंप मच गया। अधिकारियों ने बताया कि सड़क सुरक्षा और ओवरलोडिंग पर रोक लगाने के उद्देश्य से ऐसे अभियान आगे भी जारी रहेंगे।





