मनोज सिंह का डिप्टी मेयर बनना तय, यूनाइटेड पलामू के साथ बातचीत में गिनाई अपनी प्राथमिकता

Palamu : अभी हाल ही में संपन्न हुए मेदिनीनगर नगर निगम चुनाव में निर्विरोध वार्ड पार्षद का चुनाव जीत कर मनोज सिंह ने इतिहास रचने का काम किया है। अभी-अभी हाल ही में निगम क्षेत्र के 35 में से 33 वार्ड पार्षदों ने मनोज सिंह को डिप्टी मेयर का ताज पहनाने के लिए कमर कस लिया है। ऐसे में मनोज सिंह का डिप्टी मेयर बना तय माना जा रहा है। आगामी 14 मार्च को सिर्फ औपचारिकता भर रह गया है। सभी वार्ड पार्षदों द्वारा समर्थन मिल जाने के बाद मनोज सिंह ने इन सभी के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया है। उन्होंने कहा कि जिन वार्ड पार्षदों ने हम पर विश्वास जताया है, हम उनके विश्वास पर पूरी तरह से खरा उतरने का प्रयास करेंगे। हम उनकी समस्याओं का पूरी तरह से समाधान करेंगे। मनोज सिंह ने कहा कि वार्ड पार्षद नीरा देवी डिप्टी मेयर की दौड़ में शामिल थी। उन्होंने कई वार्ड पार्षदों के साथ मेरा समर्थन किया। नीरा देवी के इस समर्थन को मैं कभी भी भूल नहीं सकता हूं। उन्होंने कहा कि इसके अलावे अन्य वार्ड पार्षदों ने भी मेरा साथ और समर्थन दिया है।

मनोज सिंह ने कहा : वार्ड पार्षदों की समस्याओं का करेंगे समाधान

मनोज सिंह ने साफ-साफ कहा कि सभी वार्ड पार्षदों की समस्याओं का हम बोर्ड की बैठक में रखकर उसका समाधान करेंगे। डिप्टी मेयर की कुर्सी पर आसीन होने जा रहे मनोज सिंह ने कहा कि जलापूर्ति के लिए सेकेंड फेज का काम नगर निगम क्षेत्र में हो रहा है। इसके तहत सभी वार्ड में पानी का पाइप नहीं बिछाया गया है। इसके लिए एक सर्वे कराया जाएगा। और सभी घरों में पानी का कनेक्शन दिया जाएगा। मनोज सिंह ने कहा कि हर घर और हर गली में पेयजल पहुंचाना उनकी पहली प्राथमिकता होगी। पेयजल की समस्या को सभी वार्ड पार्षद मिलकर समाधान करेंगे।

ट्रैफिक समस्या का होगा समाधान : मनोज सिंह

मेदिनीनगर निगम क्षेत्र में ट्रैफिक की समस्या पर अपनी बात रखते हुए मनोज सिंह ने कहा कि बड़े वाहनों का शहर में नो एंट्री रहेगी। जब बड़े वाहन का एंट्री शहर में नहीं होगा तो ट्रैफिक की समस्या अपने आप खत्म हो जाएगी।

मनोज सिंह ने की यूनाइटेड पलामू के साथ खास बातचीत

डिप्टी मेयर की कुर्सी पर बैठने जा रहे मनोज सिंह ने डिजिटल मीडिया “यूनाइटेड पलामू” के साथ एक खास बातचीत की। देखिए, मनोज सिंह का खास इंटरव्यू …

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!