महाराष्ट्र के लोगों के साथ NDA का रिश्ता हुआ और मजबूत, नगर निकाय चुनाव परिणाम पर बोले पीएम मोदी

Mumbai : महाराष्ट्र के 29 नगर निकाय चुनाव में ज्यादातर महायुति गठबंधन की जीत हुई है। बीएमसी समेत कई निकाय चुनाव में बीजेपी समर्थित महायुति गठबंधन के उम्मीदवार चुनाव जीते हैं। पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, ‘धन्यवाद महाराष्ट्र! राज्य के मेहनती लोगों ने NDA के जन-समर्थक सुशासन के एजेंडे को आशीर्वाद दिया है। अलग-अलग नगर निगम चुनावों के नतीजे बताते हैं कि महाराष्ट्र के लोगों के साथ NDA का रिश्ता और मजबूत हुआ है।’ इसके साथ ही पीएम मोदी ने कहा, ‘हमारा ट्रैक रिकॉर्ड और विकास का विजन लोगों को पसंद आया है। पूरे महाराष्ट्र के लोगों का मैं आभारी हूं। यह वोट प्रगति को गति देने और राज्य की शानदार संस्कृति का जश्न मनाने के लिए है।’

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!