
महाशिवरात्रि पर प्राचीन शिव मंदिर बाजार टांड़ में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
लातेहार: जिला मुख्यालय स्थित प्राचीन शिव मंदिर बाजार टांड़ सहित सभी शिवालयों में रविवार की सुबह से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखने को मिली। प्राचीन शिव मंदिर बाजार टांड़ में भक्तों ने कतारबद्ध होकर बाबा भोलेनाथ पर जल अर्पित किया।भीड़ को देखते हुए जिला प्रशासन द्वारा सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे। मंदिर परिसर में पूजा सामग्री और प्रसाद के कई स्टॉल लगाए गए थे। श्रद्धालुओं ने बेलपत्र, धतूरा, फूल, भांग सहित विभिन्न पूजन सामग्रियों के साथ विधिवत पूजा-अर्चना की और दूध व जल से जलाभिषेक कर अपने घर-परिवार की सुख-शांति की कामना की।





