महिला दिवस पर 200 मीटर दौड़ में श्रेया को मिला गोल्ड मेडल

लातेहार: भारत सरकार के युवा कार्य एवं खेलकूद मंत्रालय के माय भारत के तत्वावधान में लातेहार स्टेडियम में आयोजित महिला दिवस पर 200 मीटर दौड़ प्रतियोगिता में सरस्वती विद्या मंदिर, लातेहार की छात्रा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए गोल्ड मेडल हासिल किया। विद्यालय की कक्षा सप्तम की छात्रा श्रेया कुमारी ने अंडर-13 कैटेगरी में यह प्रतियोगिता जीतकर विद्यालय का नाम रोशन किया।विद्यालय की ओर से संरक्षक आचार्य के रूप में विवेक कुमार दास एवं शिवानी कुमारी के साथ कुल 14 छात्राओं ने विभिन्न दौड़ स्पर्धाओं में भाग लिया और उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।
विद्यालय के प्रधानाचार्य उत्तम कुमार मुखर्जी ने बताया कि विद्यालय में खेलकूद एवं शारीरिक शिक्षा को विशेष महत्व दिया जाता है। इसी कारण यहां के छात्र-छात्राएं खेल के क्षेत्र में लगातार अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर रहे हैं।गोल्ड मेडल जीतकर लौटने पर श्रेया कुमारी का विद्यालय में स्वागत किया गया। इस अवसर पर विद्यालय प्रबंधकारिणी समिति के सदस्य प्रमोद कुमार एवं प्रधानाचार्य उत्तम कुमार मुखर्जी ने संयुक्त रूप से उपहार भेंट कर उसे सम्मानित किया।कार्यक्रम में संरक्षक आचार्य के अलावा ओंकार नाथ सहाय एवं दीपक कुमार शर्मा भी उपस्थित थे। श्रेया की इस सफलता पर विद्यालय प्रबंधकारिणी समिति के पदाधिकारी एवं सदस्यों — पलामू विभाग प्रमुख अखिलेश कुमार, अध्यक्ष ज्योति चौधरी, सचिव राजीव रंजन कुमार पांडे, कोषाध्यक्ष नरेंद्र कुमार पांडे सहित अन्य लोगों ने बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।
Back to top button
error: Content is protected !!