मानसिक रूप से कमजोर महिला ने किया आत्महत्या का प्रयास, रांची रेफर
Palanu : मेदिनीनगर शहर थाना क्षेत्र के बैरिया निवासी अनुज कुमार की पत्नी प्रीति देवी उम्र 45 वर्ष, जो मानसिक रूप से कमजोर है।

मंगलवार की शाम वह अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या करने की प्रयास किया। जिसके कारण उनकी हालत गंभीर हो गई। इसके बाद परिजनों के द्वारा उन्हें इलाज के लिए मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल लाया गया।जहां इलाज के बाद भी उनकी हालत गंभीर बनी हुई है।
घटना की जानकारी मिलने पर अस्पताल पुलिस चौकी के पुलिस पदाधिकारी और पुलिस जवान महेंद्र कुमार अस्पताल पहुंचकर परिजनों से घटना के बारे में जानकारी लेकर आगे की कानूनी प्रक्रिया में जुट गए हैं।
गंभीर अवस्था को देखते हुए चिकित्सकों ने रांची रेफर कर दिया है।




