मारोमाड़ में स्मार्ट कलाश का शुभारंभ, चीफ जस्टिस ने फीता काटकर किया उद्घाटन

Latehar : प्रखंड क्षेत्र के मारोमाड़ में 22 फरवरी को स्मार्ट क्लास का उद्घाटन महेश शरदचंद्र सोनक, मुख्य न्यायाधीश, झारखंड उच्च न्यायालय द्वारा फीता काटकर किया गया।इस अवसर पर क्षेत्र में उत्साह का माहौल देखा गया।कार्यक्रम में डीएफओ कुमार आशीष, रेंजर उमेश कुमार दुबे, सीजीएम, प्रखंड विकास पदाधिकारी अभय कुमार, अंचल अधिकारी दिनेश कुमार मिश्रा सहित कई प्रशासनिक पदाधिकारी उपस्थित रहे।उद्घाटन समारोह में मारोमाड, सुरकुमी, धांगाटोला तथा आसपास के अन्य गांवों से दर्जनों ग्रामीणों ने भाग लिया। उद्घाटन के पश्चात अतिथियों ने स्मार्ट क्लास कक्ष काअवलोकन किया और इसे शिक्षा के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण पहल बताया।मुख्य अतिथि ने अपने संबोधन में कहा कि डिजिटल माध्यम से पढ़ाई शुरू होने से छात्रों को आधुनिक तकनीक से जुड़ने का अवसर मिलेगा। इससे उनकी समझ और शैक्षणिक गुणवत्ता में सुधार होगा तथा वे भविष्य की प्रतिस्पर्धी परीक्षाओं के लिए बेहतर ढंग से तैयार हो सकेंगे।ग्रामीणों ने इस पहल का स्वागत करते हुए विश्वास जताया कि स्मार्ट क्लास के माध्यम से क्षेत्र के बच्चों को बेहतर शैक्षणिक सुविधाएं मिलेंगी और ग्रामीण क्षेत्र की शिक्षा व्यवस्था को नई दिशा मिलेगी।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।
Back to top button
error: Content is protected !!