माहे रमज़ान का आखिरी जुमा, अकीदत के साथ अदा हुई अलविदा की नमाज

गारू:पवित्र माहे रमज़ान के आखिरी जुमा पर सरयू स्थित जामा मस्जिद में अलविदा की नमाज अकीदत और एहतराम के साथ अदा की गई। इस अवसर पर बड़ी संख्या में नमाजी मस्जिद पहुंचे और अल्लाह की इबादत करते हुए मुल्क में अमन-चैन, तरक्की और भाईचारे की दुआ मांगी।नमाज से पहले इमाम साहब ने रमज़ान की फज़ीलत और आखिरी जुमा की अहमियत पर तकरीर करते हुए लोगों को नेक राह पर चलने, जरूरतमंदों की मदद करने और समाज में आपसी भाईचारा बनाए रखने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि रमज़ान का महीना इंसान को सब्र, इबादत और इंसानियत की सीख देता है।अलविदा की नमाज को लेकर सुबह से ही मस्जिद परिसर में नमाजियों की भीड़ उमड़ने लगी थी। नमाज के दौरान मस्जिद और उसके आसपास का इलाका “अल्लाहु अकबर” की सदाओं से गूंज उठा। नमाज अदा करने के बाद लोगों ने एक-दूसरे को गले मिलकर रमज़ान के आखिरी जुमा की मुबारकबाद दी।मौके पर स्थानीय लोग और समाज के कई गणमान्य व्यक्ति भी मौजूद रहे। नमाज के दौरान शांति और व्यवस्था बनाए रखने में स्थानीय प्रशासन तथा कमेटी के सदस्यों का भी सहयोग रहा। पूरे क्षेत्र में धार्मिक माहौल और भाईचारे की मिसाल देखने को मिली।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।
Back to top button
error: Content is protected !!