मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सरहुल और ईद की दी बधाई

Ranchi : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने प्रकृति पर्व सरहुल और ईद की सभी को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी है।

हेमंत सोरेन ने शनिवार को सोशल मीडिया एक्स पर लिखा है कि सरहुल केवल एक पर्व नहीं, बल्कि प्रकृति, पर्यावरण और मानव जीवन के बीच गहरे संबंध का प्रतीक है। यह पर्व हमें सिखाता है कि जल, जंगल और जमीन के साथ संतुलन बनाकर ही समृद्ध और सतत भविष्य की ओर बढ़ा जा सकता है।

उन्होंने कहा है कि सरहुल का यह पावन पर्व आप सभी के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि लेकर आए, यही कामना करता हूं।

वहीं, मुख्यमंत्री ने ईद-उल-फितर पर सभी को दिली मुबारकबाद दी है।

उन्होंने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा है कि यह त्योहार प्रेम, भाईचारे, दया और आपसी सद्भाव का संदेश देता है। रमज़ान के महीने में किए गए संयम, सेवा और इबादत हमें समाज में करुणा और एकता को मजबूत करने की प्रेरणा देते हैं। आप सभी खुशहाल रहें, यही दुआ करता हूं।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!