
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मिले अविनाश देव, दी नववर्ष की शुभकामनाएँ
Ranchi : नए साल के शुभ अवसर पर झारखंड के यशस्वी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से झारखंड मुक्ति मोर्चा के युवा ब्रिगेड और सेंट मारिया अमावस्या स्कूल के डायरेक्टर अविनाश देव ने शिष्टाचार मुलाकात की। इस मुलाकात के दौरान श्री देव ने उन्हें नववर्ष की हार्दिक बधाई दी और उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। उन्होंने 1857 के अमर शहीद, झारखंड की माटी के वीर योद्धा नीलांबर-पीतांबर की जयंती के अवसर पर मुख्यमंत्री को उनकी क्ले (मिट्टी) से निर्मित तस्वीर और अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया। मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री ने अत्यंत उत्साहजनक बातें कहीं। मुख्यमंत्री ने अविनाश देव से कहा, “25 साल के युवा झारखंड को गति देने के लिए तुम जैसे ऊर्जावान और शिक्षाविद नौजवानों की जरूरत है। दिशोम गुरुजी के आशीर्वाद और उनके बनाए मार्ग पर चलते हुए हमें मिलकर झारखंड को प्रगति की नई ऊंचाइयों पर ले जाना है।” अविनाश देव ने मौके पर कहा, मुख्यमंत्री के इन शब्दों ने जनसेवा और राज्य के विकास के प्रति मेरे संकल्प को और भी सुदृढ़ कर दिया है। अविनाश देव ने कहा कि हमने संकल्प लिया कि नीलांबर-पीतांबर के सपनों के झारखंड को साकार करने के लिए हम उनके विचारों पर निरंतर चलते रहेंगे।





