मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने झारखंड वासियों को दी होली की बधाई

Ranchi : झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने होली के पावन अवसर पर झारखंड वासियों को बधाई दी है। उन्होंने इस मौके पर कहा, जोहार झारखण्ड वासियों। आप सभी को रंगों के पावन पर्व होली और प्रकृति के इस उत्सव की ढेर सारी शुभकामनाएँ और जोहार!
होली केवल रंगों का मेल नहीं, बल्कि हमारे आपसी प्रेम, अटूट विश्वास और झारखण्डी एकता का प्रतीक है। जिस तरह अलग-अलग रंग मिलकर एक खूबसूरत तस्वीर बनाते हैं, वैसे ही हमारा राज्य भी विभिन्न संस्कृतियों और समुदायों की एकजुटता से समृद्ध है।


गुलाल का हर रंग आपके जीवन में खुशहाली लाए, और फागुन की ये बयार हमारे राज्य के हर गरीब, किसान, मजदूर और युवा के चेहरे पर मुस्कान बिखेरे। आइए, हम सब मिलकर नफरत की हर दीवार को ढहा दें और भाईचारे के गुलाल से एक नए, सशक्त और खुशहाल झारखण्ड का निर्माण करें।

​सावधानी से खेलें, खुशियाँ बाँटें।
जय झारखण्ड! जय जोहार!

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!