मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन एवं उनकी धर्मपत्नी विधायक कल्पना सोरेन ने किया मतदान

Ranchi : मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन एवं उनकी धर्मपत्नी विधायक श्रीमती कल्पना सोरेन आज संत कुलदीप हाई स्कूल, हरमू स्थित मतदान केंद्र (वार्ड संख्या-26, बूथ संख्या-07) पहुंचकर झारखंड नगर निकाय चुनाव 2026 के लिए अपने मताधिकार का प्रयोग किया।

इधर झारखंड में नगर निकाय चुनाव 2026 के तहत सोमवार सुबह सात बजे से राज्यभर में मतदान जारी है। राज्य के 48 नगर निकाय क्षेत्रों में मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं। मतदान प्रक्रिया शाम 5 बजे तक चलेगी।

राज्य चुनाव आयोग के सचिव राधेश्याम प्रसाद ने जानकारी दी कि सुबह 7 बजे से 11 बजे तक लगभग 23 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया है। उन्होंने बताया कि सभी मतदान केंद्रों पर शांतिपूर्ण ढंग से मतदान हो रहा है और किसी अप्रिय घटना की सूचना नहीं है।

चुनाव को लेकर प्रशासन ने व्यापक सुरक्षा व्यवस्था की है। संवेदनशील और अतिसंवेदनशील मतदान केंद्रों पर अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई है। साथ ही, वेबकास्टिंग और वीडियोग्राफी के माध्यम से मतदान प्रक्रिया पर नजर रखी जा रही है।

इन नगर निकाय चुनावों के तहत पार्षद, अध्यक्ष और मेयर पदों के लिए मतदान हो रहा है। मतदाताओं में सुबह से ही उत्साह देखा जा रहा है और कई जगहों पर मतदान केंद्रों के बाहर लंबी कतारें लगी हैं।

राज्य चुनाव आयोग ने मतदाताओं से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में मतदान केंद्र पहुंचकर लोकतंत्र के इस पर्व में भागीदारी निभाएं। चुनाव परिणामों की घोषणा निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार की जाएगी।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!