मेदिनीनगर नगर निगम चुनाव : अपना स्टैंड कब क्लियर करेंगे मनोज सिंह ?

Palamu : नगर निगम चुनाव में प्रबल दावेदार माने जा रहे मनोज सिंह द्वारा अभी तक अपना स्टैंड क्लियर नहीं किया गया है। नगर निगम क्षेत्र के लोग मनोज सिंह का स्टैंड जानने के लिए उत्सुक हैं। महापौर पद के लिए जब आरक्षण क्लियर नहीं हुआ था, उस समय तक मनोज सिंह प्रबल दावेदार थे। जब मेयर का सीट महिलाओं के लिए आरक्षित हो गया, उसके बाद यहां के लोग यह जानना चाह रहे हैं कि अब मनोज सिंह का अगला कदम क्या होगा ? चर्चाओं पर अगर गौर करें तो मनोज सिंह अपनी पत्नी को मेयर प्रत्याशी के रूप में मैदान में उतार सकते हैं। सोशल मीडिया पर भी मनोज सिंह के बारे में कई तरह की बातें की गई। अंत में इन्हें सोशल मीडिया में अपनी सफाई देनी पड़ी। उन्होंने सफाई देते हुए कहा है,”नगर निगम चुनाव को लेकर सोशल मीडिया पर फैल रही किसी भी भ्रामक सूचना या अफवाहों पर ध्यान न दें। हमारे लिए जनता ही जनार्दन है। चुनाव से संबंधित कोई भी निर्णय हमारी सम्मानित एवं देवतुल्य जनता की राय, सुझाव और मशवरे के बाद ही लिया जाएगा। हम हमेशा आपके साथ हैं और आपके विश्वास के साथ मजबूती से खड़े हैं”। मनोज सिंह ने जो सोशल मीडिया पर सफाई दिया है, उसके अनुसार तो यह लगता है कि इस चुनाव में किसी वक्त इनका धमाकेदार एंट्री हो सकता है। बस ज्यादा नहीं थोड़ा सा वक्त का इंतजार है।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!